{"_id":"6a3d1cc7ceb54f478c094010","slug":"online-registration-for-undergraduate-admission-will-continue-until-june-30-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1005-124878-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: स्नातक में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 30 जून तक होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: स्नातक में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 30 जून तक होगा
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 25 Jun 2026 05:49 PM IST
विज्ञापन
फोटो-53: कॉलेज में एक छात्रा का ऑनलाइन फार्म भरती कंप्यूटर ऑपरेटर। स्रोत कॉलेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहादुरगढ़। वैश्य आर्य कन्या महाविद्यालय बहादुरगढ़ में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक प्रथम वर्ष (यूजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 जून तक बढ़ा दी गई है। यह निर्णय उच्चतर शिक्षा विभाग, हरियाणा द्वारा जारी संशोधित प्रवेश कार्यक्रम के अनुसार लिया गया है।
महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. राजवंती शर्मा ने बताया कि जिन छात्राओं ने अभी तक बीए, बीकॉम, बीएससी (लाइफ साइंस एवं फिजिकल साइंस) और बीसीए प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए आवेदन नहीं किया है, वे 30 जून तक ऑनलाइन पोर्टल पर अपना पंजीकरण कर सकती हैं। उन्होंने छात्राओं और अभिभावकों से समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करने का आग्रह किया।
डॉ. शर्मा ने बताया कि आवेदन पत्र में संशोधन की सुविधा 1 जुलाई तक उपलब्ध रहेगी। इसके बाद 2 जुलाई को आपत्तियों और त्रुटियों की सूची जारी की जाएगी। दस्तावेज सत्यापन और आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया 6 जुलाई तक चलेगी। पात्र अभ्यर्थियों की मेरिट सूची 8 जुलाई को जारी होगी, जबकि प्रथम प्रोविजनल मेरिट सूची 9 जुलाई और अंतिम मेरिट सूची 10 जुलाई को प्रदर्शित की जाएगी। प्रथम चरण की काउंसिलिंग के तहत फीस जमा कराने की तिथि 11 से 15 जुलाई निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि छात्राओं की सुविधा के लिए महाविद्यालय में निशुल्क ऑनलाइन पंजीकरण, विषय चयन परामर्श और प्रवेश संबंधी मार्गदर्शन की व्यवस्था की गई है। परिसर में विशेष हेल्प डेस्क भी स्थापित किए गए हैं, जहां छात्राएं प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ी समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकती हैं।