{"_id":"6a218c58f3931784950d39c2","slug":"a-delegation-met-the-women-and-child-development-minister-regarding-the-problems-of-play-schools-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-124306-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: प्ले स्कूलों की समस्याओं को लेकर महिला एवं बाल विकास मंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: प्ले स्कूलों की समस्याओं को लेकर महिला एवं बाल विकास मंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Fri, 05 Jun 2026 04:01 AM IST
विज्ञापन
-फोटो 83 : अपनी मांगों के बारे में अवगत कराता प्रतिनिधिमंडल। स्रोत एसोसिएशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बहादुरगढ़। प्राइवेट प्ले स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष जयबीर कौशिक के नेतृत्व में हरियाणा के विभिन्न जिलों से आए प्ले स्कूल संचालकों एवं पदाधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी से उनके कार्यालय में मुलाकात कर प्ले स्कूलों से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की।
प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए प्ले स्कूलों की मान्यता एवं नवीनीकरण प्रक्रिया को सरल बनाने की मांग रखी। कहा कि वर्तमान में प्रत्येक वर्ष नवीनीकरण की प्रक्रिया से स्कूल संचालकों एवं विभाग दोनों पर अतिरिक्त प्रशासनिक बोझ पड़ता है इसलिए वार्षिक नवीनीकरण के स्थान पर 5 वर्ष की मान्यता व नवीनीकरण व्यवस्था लागू की जानी चाहिए।
इसके अतिरिक्त प्रतिनिधिमंडल ने सुझाव दिया कि यदि किसी भवन में कोई संरचनात्मक परिवर्तन नहीं हुआ है तो आर्किटेक्ट अथवा पीडब्ल्यूडी द्वारा जारी भवन सुरक्षा प्रमाण पत्र को निर्धारित अवधि तक मान्य माना जाए। साथ ही प्रत्येक मान्यता प्राप्त प्ले स्कूल को एक स्थायी पंजीकरण संख्या प्रदान करने की मांग भी रखी गई।
विज्ञापन
इससे रिकॉर्ड प्रबंधन अधिक व्यवस्थित और पारदर्शी हो सकेगी। बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग पंचकूला से संबंधित विभिन्न प्रशासनिक विषयों पर भी चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने मान्यता प्राप्त प्ले स्कूलों को एमआईएस एवं यू डाइस प्रणाली से जोड़ने का सुझाव दिया।
एसोसिएशन ने मांग रखी कि जिन प्ले स्कूलों ने अभी तक मान्यता के लिए आवेदन नहीं किया है उन्हें विभाग द्वारा नोटिस एवं मार्गदर्शन देकर नियमानुसार मान्यता प्रक्रिया में शामिल किया जाए जिससे राज्य में संचालित सभी संस्थान एक समान नियमों के अंतर्गत कार्य कर सकें।
कार्यरत अभिभावकों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए प्रतिनिधिमंडल ने डे-केयर व क्रेच सुविधाओं में दो वर्ष से अधिक आयु के बच्चों के प्रवेश की अनुमति प्रदान करने का भी अनुरोध किया। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना तथा संबंधित मांगों पर सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया।
इस मौके पर हिसार से अभिषेक एवं उनके सहयोगी बहादुरगढ़ से जितेंद्र कुमार, देवन शर्मा, सारिका शर्मा, ममता शर्मा, रजनीश कुमार, नितिन वत्स, अजय पांचाल, संजू पांचाल, झज्जर से धर्मवीर, संतोष जांगड़ा, ईश्वर कौशिक, प्रदीप जांगड़ा, पटौदा से कपिल शर्मा, सोनीपत से हरेंद्र शर्मा, गोहाना से अजय वशिष्ठ सहित एसोसिएशन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Trending Videos