सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Notices issued to 382 rural illegal drinking water consumers

Jhajjar-Bahadurgarh News: 382 ग्रामीण अवैध पेयजल उपभोक्ताओं को जारी किए नोटिस

संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 05 Jun 2026 07:11 AM IST
विज्ञापन
Notices issued to 382 rural illegal drinking water consumers
04jjrp06- अवैध पेयजल कनेक्शनों के ​खिलाफ कार्रवाई करती जन स्वास्थ्य विभाग की टीम। स्रोत : विभाग
विज्ञापन
झज्जर/बहादुरगढ़। जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन व तकनीकी स्टॉफ की संयुक्त टीमों का गठन कर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग जिले के विभिन्न गांव में जल संरक्षण मुहिम के तहत अवैध पेयजल कनेक्शन व इंसेंट्री कनेक्शन काट रहा है।

अभियान के तहत वीरवार को जिले के गांव सुबाना में 65, साल्हावास में 15, सुरहेती में 10, ढाकला में 8, नीलाहेड़ी में 15, मारोत में 18, नंगला में 16, गीजड़ोद में 7, खेड़ी खुम्मार में 31, छोछी में 35, जेतपुर में 2, भटेडा में 18, दादनपुर में 10, किल्डोद में 11, मेहंदीपुर में 37 वहीं सिलोठी में 60, पाहसोर में 12, माजरी में 9, लाडपुर में तीन उपभोक्ताओं को नोटिस बांट कर विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत सबसे पहले उन अवैध पेयजल कनेक्शन धारकों को नोटिस जारी किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधीक्षक अभियंता अमित श्योकंद व नोडल ऑफिसर अश्वनी सांगवान ने ग्रामीण पेयजल उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि गर्मी के मौसम को देखते हुए पानी की बर्बादी न करें और पेयजल की बर्बादी का कारण बन रहें अवैध पेयजल कनेक्शन व इंसेंट्री कनेक्शन हटाने में विभाग का सहयोग करें ताकि प्रत्येक ग्रामीण को शुद्ध पेयजल उपलब्ध हों सके।
विज्ञापन
Trending Videos

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के जिला आईईसी कंसलटेंट श्याम अहलावत ने कहा कि दैनिक जीवन में रोजमर्रा के कार्यों में होने वाले पेयजल के प्रयोग को व्यवस्थित ढंग से पूर्ण किया जाए तो बड़े पैमाने पर पेयजल की बर्बादी को रोककर जल संरक्षण किया जा सकता है। अहलावत ने बताया कि नल पर टूटी लगाकर, नहाते समय शावर या खुले नल की बजाय मग और बाल्टी का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed