{"_id":"6a32b48f3d57532bda0e158f","slug":"accused-in-jitendras-murder-sent-to-jail-bahadurgarh-news-c-195-1-jjr1006-136435-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: जितेंद्र की हत्या के आरोपी भेजे जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: जितेंद्र की हत्या के आरोपी भेजे जेल
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 18 Jun 2026 05:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
झज्जर। फाइनेंसरों के गांव कहे जाने वाले डीघल में जितेंद्र की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार दीपांशु उर्फ डाबोदिया निवासी डाबोदा खुर्द और विशाल उर्फ हनुमानगढ़िया निवासी गांव कलाना जिला हनुमानगढ़ (राजस्थान) को पुलिस ने बुधवार को अदालत में पेश किया। वहां से उनको जेल भेज दिया गया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को उनके एक नाबालिग साथी के साथ मुंबई से गिरफ्तार किया था। तीनों ने मुख्य हत्यारोपी अमन उर्फ बंटी को हत्या के लिए लाॅजिस्टिक स्पोर्ट दी थी। हत्या करते समय वह पकड़ा न जाए और हत्या के बाद वहां से भागने में उसकी मदद की थी। इसके लिए उन्होंने पहले गांव की रेकी की और पुलिस की स्थिति जानी।
वारदात के समय तीनों आराेपी भी गांव में ही मौजूद थे। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने नाबालिग आरोपी को बाल सुधार गृह भेज दिया था, वहीं बाकी दोनों आरोपियों को चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। रिमांड पूरा होने के बाद बुधवार को उनको अदालत में पेश किया गया था।
विज्ञापन
दुजाना थाना प्रभारी पर गिरी थी गाज
दुजाना थाना के अंतर्गत आने गांव डीघल में भी पुलिस चौकी बनी हुई है। इसीलिए गांव में पुलिस की नाकेबंदी रहती है। डीघल और दुजाना में हुई वारदात के बाद आरोपियों को पकड़ा नहीं जा सकता था। इसकी गाज तत्कालीन दुजाना थाना प्रभारी धर्मेंद्र पर गिरी थी। उनको सस्पेंड कर दिया गया था और उनकी जगह दिनकर को नया थाना प्रभारी लगाया गया था।