सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Adequate stock of petrol, diesel and LPG in the district: DC

जिले में पेट्रोल, डीजल व एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक : डीसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Adequate stock of petrol, diesel and LPG in the district: DC
विज्ञापन
झज्जर। डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने कहा कि जिले में पेट्रोल, डीजल व एलपीजी की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। सप्लाई चैन सामान्य रूप से कार्य कर रही है। अनावश्यक रूप से स्टॉक करने की कोई आवश्यकता नहीं है।
Trending Videos


डीसी ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे केवल आवश्यकता के अनुरूप ही पेट्रोल, डीजल व एलपीजी गैस लें और किसी भी प्रकार की जमाखोरी से बचें। उन्होंने कहा कि अनावश्यक स्टॉक करना उचित नहीं है, इसलिए सभी नागरिक जिम्मेदारी का परिचय दें और जिला प्रशासन का सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट किया कि घरेलू एलपीजी गैस का उपयोग केवल घरेलू कार्यों के लिए ही किया जाए। यदि कहीं भी घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग पाया जाता है तो संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि जहां तक संभव हो सार्वजनिक परिवहन जैसे बस व रेल सेवाओं का अधिक से अधिक उपयोग करें। इससे ईंधन की बचत के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी सहयोग मिलेगा।


टीमों का किया गया गठन
डीएफएससी राजेश्वर मुदगिल ने बताया कि एलपीजी गैस की कालाबाजारी व जमाखोरी पर रोक के लिए पांच विशेष टीमों का गठन किया गया है। जिले में 176 पेट्रोल पंप संचालित हैं जबकि लगभग 50 सीएनजी पंप भी कार्यरत हैं।
एफएसओ अमरजीत सिंह को झज्जर व सपना रानी को बहादुरगढ़ के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी नागरिक को पेट्रोल, डीजल अथवा एलपीजी गैस की आपूर्ति में कोई समस्या आती है तो वे जिला कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 01251-254270 पर संपर्क कर सकते हैं। यह सेवा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed