सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Tractor photos are not being uploaded on the government portal, mustard procurement could not be done.

Jhajjar-Bahadurgarh News: सरकारी पोर्टल पर ट्रैक्टर की फोटो नहीं हो रही अपलोड, नहीं हो सकी सरसों की खरीद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Tractor photos are not being uploaded on the government portal, mustard procurement could not be done.
विज्ञापन

Trending Videos
झज्जर। जिले की अनाज मंडियों में सरसों की आवक लगातार जारी है। मार्केट कमेटी झज्जर को खरीद एजेंसी का पत्र नहीं मिलने के चलते अभी तक खरीद शुरू नहीं हो सकी है। वहीं नमी ज्यादा होने के चलते सोमवार को सरसों की प्राइवेट खरीद भी नहीं हो सकी।
जिले में सरसाें की सरकारी खरीद के तीसरे दिन झज्जर अनाज मंडी सभी किसानों के ऑनलाइन गेट पास काटे गए। इस दौरान दो किसानों के सरकारी पोर्टल व दो किसानों के प्राइवेट पोर्टल पर गेट पास काटे गए। सरकारी गेट पास काटने के दौरान कर्मचारियों को ट्रैक्टर का फोटो अपलोड करते समय परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला उपायुक्त ने जिले में गेहूं व सरसों की खरीद को लेकर खरीद एजेंसियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार 28 मार्च से 6200 रुपये एमएसपी पर सरसों की सरकारी खरीद चालू है। वहीं बुधवार एक अप्रैल से 2585 रुपये एमएसपी पर गेहूं की खरीद शुरू होगी।

फसल सुखाकर मंडी में लाएं किसान
अनाज मंडियों में सरसों में आठ प्रतिशत से ज्यादा और गेहूं में 12 प्रतिशत से ज्यादा नमी नहीं होनी चाहिए। इससे ज्यादा नमी होने पर किसानों की फसल नहीं खरीदी जाएगी। जिला उपायुक्त ने कहा कि किसान अपनी फसल को अच्छी तरह सुखाकर ही मंडी में लेकर आएं।

गेहूं खरीद के 10 व सरसों खरीद के लिए पांच केंद्र निर्धारित
जिले में गेहूं की खरीद के लिए झज्जर, बेरी, छारा, मातनहेल, माजरा दूबलधन, बहादुरगढ़, पाटोदा, आसौदा, बादली व ढाकला सहित कुल 10 मंडियां निर्धारित की गई हैं। वहीं सरसों की खरीद के लिए झज्जर, बेरी, मातनहेल, ढाकला व बहादुरगढ़ मंडियों में व्यवस्था की गई है।
सोमवार को शहर में हल्की बूंदाबांदी हुई। इस दौरान झज्जर अनाज मंडी में किसानों की तरफ से लाई गई फसल को ढकने के लिए तिरपाल की व्यवस्था की गई।झज्जर अनाज मंडी का दो नंबर गेट सोमवार को मार्केट कमेटी की तरफ से खोला दिया गया लेकिन गेट पास काटने के लिए किसी भी कर्मचारी की तैनाती नहीं रही।

46 क्विंटल सरसाें मंडी में पहुंची
झज्जर अनाज मंडी में सोमवार को चार किसानों की तरफ से 46 क्विंटल सरसों लाई गई। इस दौरान किसी भी किसान की सरसों की फसल की सरकारी खरीद नहीं हुई। इसके साथ सरसों में नमी होने के चलते प्राइवेट खरीद भी नहीं की गई। मंडी में जौ की भी खरीद की गई।






वर्जन
मार्केट कमेटी को अभी सरसों की खरीद के लिए कोई भी पत्र नहीं मिला है कि कौन सी एजेंसी की तरफ से सरसों की सरकारी खरीद की जाएगी। इसके अलावा गेहूं खरीद को लेकर भी पूरी तैयारियां की हुई है।
रणदीप, सुपरवाइजर, मार्केट कमेटी झज्जर



वर्जन

झज्जर अनाज मंडी में सोमवार को सरसों की फसल के लिए दो किसानों के गेट पास सरकारी पोर्टल पर काटे गए जिनसे 16 क्विंटल सरसों की आवक हुई। इसके अलावा दो किसानों के गेट पास प्राइवेट पोर्टल पर काटे गए जिनसे 30 क्विंटल सरसों की आवक हुई। सोमवार फसल की सरकारी खरीद नहीं हुई।
रामनिवास, सचिव, मार्केट कमेटी झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed