{"_id":"6a979bc8c3a6df84ac0b3992","slug":"administration-team-arrives-in-bahadurgarh-to-collect-garbage-clash-with-sanitation-workers-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ में कूड़ा उठाने पहुंची प्रशासन की टीम: सफाई कर्मचारियों से झड़प, लाठीचार्ज का आरोप; कई कर्मचारी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़ में कूड़ा उठाने पहुंची प्रशासन की टीम: सफाई कर्मचारियों से झड़प, लाठीचार्ज का आरोप; कई कर्मचारी घायल
Wed, 02 Sep 2026 09:15 AM IST
Naveen
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Wed, 02 Sep 2026 09:15 AM IST
सार
बहादुरगढ़ के बाद झज्जर में भी प्रशासन और सफाई कर्मचारी देर रात तक आमने-सामने रहे। यहां शाम करीब पांच बजे शुरू हुआ कूड़ा उठाने का अभियान सुबह तक चलता रहा। प्रशासन की टीम कूड़ा उठाने में जुटी रही, जबकि कर्मचारी भी मौके पर डटे रहे।
विज्ञापन
सफाई कर्मचारियों और पुलिसकर्मियों के बीच झड़प
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बीच शहर में कूड़ा उठाने की प्रशासन की कार्रवाई को लेकर मंगलवार देर रात 2 बजे जमकर हंगामा हुआ। रात करीब दो बजे प्रशासन और पुलिस की टीम कूड़ा उठाने पहुंची तो हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच झड़प की स्थिति बन गई। तनाव बढ़ने पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया और कई सफाई कर्मचारियों को हिरासत में लिया। लाठीचार्ज में कुछ कर्मचारी घायल हुए है।
विज्ञापन
घटना के दौरान महिला सफाई कर्मचारियों को हिरासत में लेने को लेकर भी विवाद सामने आया। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में एक महिला सफाई कर्मचारी को पुलिसकर्मी घसीटते हुए ले जाते दिखाई दे रहे हैं। महिला कर्मचारी पुलिस कार्रवाई का विरोध करती नजर आ रही है। वीडियो सामने आने के बाद कर्मचारियों में रोष और बढ़ गया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि प्रशासन की टीम जब कूड़ा उठाने लगी तो कर्मचारियों ने इसका विरोध किया। इसी दौरान कर्मचारियों की ओर से कूड़ा फेंके जाने के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। पुलिस ने कर्मचारियों को पीछे हटाने के लिए बल प्रयोग किया। झड़प में कई सफाई कर्मचारियों के घायल होने की भी सूचना है, जिन्हें मेडिकल जांच के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
झज्जर में भी रात 3 बजे तक तनाव
बहादुरगढ़ के बाद झज्जर में भी प्रशासन और सफाई कर्मचारी देर रात तक आमने-सामने रहे। यहां शाम करीब पांच बजे शुरू हुआ कूड़ा उठाने का अभियान सुबह तक चलता रहा। प्रशासन की टीम कूड़ा उठाने में जुटी रही, जबकि कर्मचारी भी मौके पर डटे रहे। हड़ताल के बीच लगातार बढ़ रहे टकराव से स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। अब पुलिस कार्रवाई और महिला कर्मचारी को हिरासत में लेने के तरीके को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।