{"_id":"6a96d5d3aa8db7d4040903ce","slug":"devendra-filed-his-nomination-for-pradhan-and-sumit-for-up-pradhan-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1005-126779-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: प्रधान के लिए देवेंद्र और उपप्रधान के लिए सुमित ने नामांकन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: प्रधान के लिए देवेंद्र और उपप्रधान के लिए सुमित ने नामांकन किया
Tue, 01 Sep 2026 07:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Tue, 01 Sep 2026 07:10 PM IST
विज्ञापन
फोटो-55: बहादुरगढ़ में बार चुनाव के लिए नियुक्त किए गए निर्वाचन अधिकारी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन दो उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। निर्वाचन अधिकारी राजकुमार छिल्लर ने बताया कि प्रधान पद के लिए देवेंद्र लाठर और उपप्रधान पद के लिए सुमित ने अपना-अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। अब नामांकन पत्र दाखिल करने वाले उम्मीदवारों की संख्या 6 हो गई है। बुधवार को नामांकन प्रक्रिया का आखिरी दिन है।
पहले दिन प्रधान पद के लिए विक्रम छिल्लर, उपप्रधान पद के लिए अनीता यादव, सचिव पद के लिए अमित छिकारा और सहसचिव पद के लिए ममता ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। बार एसोसिएशन के छह पदों के लिए 11 सितंबर को मतदान कराया जाएगा। इनमें दो पद महिला अधिवक्ताओं के लिए आरक्षित किए गए हैं।
निर्वाचन अधिकारी राजकुमार छिल्लर की ओर से जारी चुनाव कार्यक्रम के अनुसार उम्मीदवार 2 सितंबर तक सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। नामांकन पत्र बार एसोसिएशन के पुस्तकालय अथवा बार रूम में जमा किए जाएंगे। 3 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। इसी दिन सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक उम्मीदवार अपने नामांकन वापस ले सकेंगे। 11 सितंबर को सुबह 8 बजे से शाम 4:30 बजे तक मतदान होगा। चुनाव में कुल 905 अधिवक्ता मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान समाप्त होने के बाद शाम 5 बजे से मतगणना शुरू होगी और इसी दिन चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।