फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Allegations have surfaced that migrant laborers held captive and brutally beaten in Munda Kheda of Jhajjar

Jhajjar: मुंडा खेड़ा में प्रवासी मजदूरों को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा, थूक चटवाने व जातिसूचक शब्द कहने का आरोप

Tue, 18 Aug 2026 01:59 PM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Tue, 18 Aug 2026 01:59 PM IST
सार

मुंडा खेड़ा गांव में एक प्रभावशाली परिवार ने चोरी का आरोप लगाते हुए प्रवासी मजदूरों को एक कमरे में बंधक बना लिया। आरोप है कि बंद कमरे में मजदूरों की लाठी-डंडों से जमकर पिटाई की गई और उन्हें अमानवीय यातनाएं दी गईं। 
 

विज्ञापन
Allegations have surfaced that migrant laborers held captive and brutally beaten in Munda Kheda of Jhajjar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

विस्तार

बादली क्षेत्र के मुंडा खेड़ा गांव से एक बेहद शर्मनाक और अमानवीय मामला सामने आया है। गांव के एक प्रभावशाली परिवार पर प्रवासी मजदूरों को बंधक बनाकर लाठी-डंडों से पीटने और प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगे हैं। घटना के बाद सोशल मीडिया पर पीड़ित का वीडियो वायरल होते ही प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन


चोरी का आरोप लगाकर बंद कमरे में की पिटाई
मिली जानकारी के अनुसार, मुंडा खेड़ा गांव में एक प्रभावशाली परिवार ने चोरी का आरोप लगाते हुए प्रवासी मजदूरों को एक कमरे में बंधक बना लिया। आरोप है कि बंद कमरे में मजदूरों की लाठी-डंडों से जमकर पिटाई की गई और उन्हें अमानवीय यातनाएं दी गईं। इसके बाद आरोपियों ने उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


पुलिसकर्मी और परिवार पर थूक चटवाने के गंभीर आरोप
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में पीड़ित मजदूरों ने प्रभावशाली परिवार के साथ-साथ बादली थाने के एक पुलिस कर्मचारी पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ितों का कहना है कि पुलिसकर्मी ने उनके साथ बदसलूकी की, जातिसूचक गालियां दीं और जबरन थूक तक चटवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भीमसेना ने दी झज्जर बंद की चेतावनी
वीडियो वायरल होने के बाद मामला गरमा गया है और दलित व सामाजिक संगठनों में भारी रोष देखा जा रहा है। भीमसेना के अध्यक्ष नवाब सतपाल तंवर ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो वे झज्जर बंद का आह्वान करेंगे।


जांच के लिए थाने पहुंचे उच्चाधिकारी
मामले की गंभीरता और तनाव को देखते हुए पुलिस विभाग में अफरा-तफरी मच गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बहादुरगढ़ के डीसीपी मयंक मिश्रा और एसीपी प्रदीप खत्री तुरंत बादली थाने पहुंचे। उच्चाधिकारी पूरे मामले की गहनता से जांच कर रहे हैं और पीड़ितों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed