सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Amidst the gas shortage, black marketing is rampant, and domestic cylinders are being used indiscriminately at street carts and roadside eateries.

Jhajjar-Bahadurgarh News: गैस किल्लत के बीच कालाबाजारी, रेहड़ियों और ढाबों पर धड़ल्ले से हो रहा घरेलू सिलिंडर का प्रयोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Amidst the gas shortage, black marketing is rampant, and domestic cylinders are being used indiscriminately at street carts and roadside eateries.
फोटो- 62: बहादुरगढ़ के गणपति धाम में एक दुकान पर रखा घरेलू गैस सिलिंडर। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गैस किल्लत के बीच घरेलू गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी चरम पर पहुंच गई है। रोहतक रोड, गणपति धाम, एमआईई सहित विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों और गली-नुक्कड़ों पर लगने वाली फास्ट फूड की रेहड़ियों पर घरेलू सिलिंडरों का प्रयोग खुलेआम किया जा रहा है।
Trending Videos


खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से रेड किए जाने का दावा किया जा रहा है लेकिन अब तक घरेलू गैस के दुरुपयोग पर किसी सिलिंडर की जब्ती या कानूनी कार्रवाई सामने नहीं आई है। फास्ट फूड रेहड़ी और खोमचा संचालकों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि घरेलू गैस सिलिंडर ब्लैक में 2200 रुपये तक बिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मजबूरी में कई लोग महंगे दाम देकर सिलिंडर खरीद रहे हैं। वहीं छोटे सिलिंडरों में गैस भरवाने के लिए 300 से 500 रुपये प्रति किलो तक वसूले जा रहे हैं। शहर में रोजाना करीब 200 खाने-पीने की रेहड़ियां लगती हैं जिनका कारोबार पूरी तरह गैस सिलिंडर पर निर्भर है।

वहीं कई उपभोक्ताओं ने गैस वितरण में गड़बड़ी की शिकायत भी की है। एचएल सिटी निवासी शिक्षिका गीता ने बताया कि उन्होंने 10 मार्च को सिलिंडर बुक किया लेकिन बाद में बिना डिलीवरी के ही संदेश आ गया कि सिलिंडर पहुंचा दिया गया है।
टीचर कॉलोनी निवासी कृष्णा ने भी ऐसी ही शिकायत की। उनका कहना है कि 7 मार्च को सिलिंडर बुकिंग का संदेश आया और एजेंसी पर गए तो पता चला कि सिलिंडर घर पर डिलीवर हो चुका है।

सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी सपना ने कहा कि कालाबाजारी रोकने के लिए लगातार रेड की जा रही हैं। अब तक इस तरह का कोई मामला सामने नहीं आया है। यदि कहीं घरेलू गैस सिलिंडर का दुरुपयोग हो रहा है तो कार्रवाई कार्रवाई की जाएगी।

फोटो- 62: बहादुरगढ़ के गणपति धाम में एक दुकान पर रखा घरेलू गैस सिलिंडर। संवाद

फोटो- 62: बहादुरगढ़ के गणपति धाम में एक दुकान पर रखा घरेलू गैस सिलिंडर। संवाद

फोटो- 62: बहादुरगढ़ के गणपति धाम में एक दुकान पर रखा घरेलू गैस सिलिंडर। संवाद

फोटो- 62: बहादुरगढ़ के गणपति धाम में एक दुकान पर रखा घरेलू गैस सिलिंडर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed