सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Kuldeep Vats urges Rahul Gandhi to take action against prominent Congress figures in Delhi who are occupying high-ranking positions.

राहुल गांधी दिल्ली में बड़े पदों पर आसीन होकर बैठे कांग्रेस के ऐसे बड़े चेहरे पर करें कार्रवाई: कुलदीप वत्स

Naveen Naveen
Updated Thu, 19 Mar 2026 07:35 PM IST
Kuldeep Vats urges Rahul Gandhi to take action against prominent Congress figures in Delhi who are occupying high-ranking positions.
बादली से कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स ने कहा कि यह जरूरी नहीं है कि कांग्रेस विधायकों की वोट पैसे से खरीदी गई हो बल्कि यह पूरा घटनाक्रम बड़े नेताओं के इशारे पर भी हो सकता है। उन्होंने सीधे तौर पर पार्टी नेतृत्व के सामने सवाल उठाते हुए राहुल गांधी से मांग की कि दिल्ली में बड़े पदों पर बैठे ऐसे नेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, जो पार्टी को नुकसान पहुंचा रहे हैं। वह वीरवार को हसनपुर में अपने निवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भ्रष्ट, चापलूस और गद्दार नेताओं की वजह से पहले हरियाणा में कांग्रेस का बना बनाया राज चला गया और अब राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग जैसी स्थिति पैदा हुई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा का जिक्र करते हुए वत्स ने उन्हें पिता समान बताया। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा को सभी क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों की जानकारी है। हुड्डा और बीके हरिप्रसाद ने सभी की वोट अच्छे ढंग से देखी है, इसलिए जब चार विधायकों का नाम सार्वजनिक कर दिया गया है तो पांचवें का क्यों नहीं। उसका भी नाम जल्द से जल्द सार्वजनिक किया जाए। कुलदीप वत्स ने कहा कि उन्हें देश की कोई ताकत या धनराशि खरीद नहीं सकती और वह मरते दम तक हुड्डा के साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने पार्टी हाईकमान को 5 मई तक का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि तब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती तो वह “नई ऊर्जा” के साथ अपनी राजनीतिक दिशा तय करेंगे। उन्होंने कहा कि वह खुलकर बैटिंग करते हैं और सिक्सर मारने की क्षमता रखते हैं। वत्स ने कुछ नेताओं पर विधायकों के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप भी लगाए और कहा कि इस पूरे मामले की सच्चाई वह जल्द ही राहुल गांधी के सामने रखेंगे। उन्होंने पार्टी संगठन में बदलाव की मांग करते हुए कहा कि हरियाणा में कई ईमानदार और मेहनती कार्यकर्ता हैं, जिन्हें आगे आने का मौका मिलना चाहिए। एक ही व्यक्ति को कई पद देने की परंपरा खत्म होनी चाहिए। पार्टी छोड़ने के सवाल पर उन्होंने साफ किया कि भूपेंद्र सिंह हुडा उनके लिए पिता समान हैं और वह उनके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि वह मरते दम तक कांग्रेस में ही रहेंगे। इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला के बयान पर पलटवार करते हुए वत्स ने कहा कि दूसरों पर आरोप लगाने से पहले उन्हें अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। उन्होंने कहा कि विरोधी उनके खिलाफ अफवाहें फैला रहे हैं, लेकिन वह अपने क्षेत्र की जनता के सम्मान और विश्वास को कभी नहीं टूटने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर: चकेरी की दुकानों में छिपा रखे थे 46 सिलिंडर, एडीएम की छापेमारी से बाजार में मची भगदड़

19 Mar 2026

पठानकोट में कासो ऑपरेशन में सात नशा तस्कर काबू

19 Mar 2026

Solan: माता खुरबी देवी मंदिर में नौ दिवसीय श्री ब्रह्मवैवर्त पुराण ज्ञान यज्ञ एवं यज्ञशाला प्रतिष्ठा कथा का आयोजन

19 Mar 2026

VIDEO: चंदौली में निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा

19 Mar 2026

Hamirpur: कलश यात्रा के साथ शुरू हुई श्रीमद्भागवत कथा

विज्ञापन

Mandi: बारिश के बीच माता सिमसा के दरबार में उमड़े श्रद्धालु, संतान प्राप्ति की आस में 150 महिलाओं ने डाला डेरा

19 Mar 2026

VIDEO: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बोलीं- अयोध्या आकर कृतार्थ महसूस कर रही हूं

19 Mar 2026
विज्ञापन

VIDEO: चैत्र नवरात्र के पहले दिन मंदिरों में उमड़ी आस्था की भीड़

19 Mar 2026

VIDEO: अयोध्या एयरपोर्ट पर डिप्टी सीएम का स्वागत संदेश, राष्ट्रपति के आगमन को बताया ऐतिहासिक दिन

19 Mar 2026

चंडीगढ़ सेक्टर-9 मर्डर: 24 घंटे में दूसरी फायरिंग, प्रॉपर्टी डीलर की गोलियों से हत्या, गैंगस्टर कनेक्शन

हरियाणा राज्यसभा चुनाव पर भूपेंद्र हुड्डा ने राज्यपाल को लिखा पत्र

अटारी हल्के में बसपा ने कंवलजीत सिंह सहोता के नेतृत्व में निकली विशाल रैली

19 Mar 2026

Maihar News: नवरात्रि की शुरुआत पर शारदा धाम में आस्था का सैलाब, सुबह 3 बजे खुले पट, भक्तों की लंबी कतारें

19 Mar 2026

सांसद के नाम से फर्जीवाड़ा करके फसल बीमा की रकम हड़पने वाले आरोपी गिरफ्तार, मामले की जानकारी देतीं झांसी एएसपी अरीबा नोमान

19 Mar 2026

गढ़वाल विवि के अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिताओं का शुभारंभ

19 Mar 2026

Janjgir-Champa: नहर में मिला छह महीने के शिशु का शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा

19 Mar 2026

Kullu: शीतला माता मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

19 Mar 2026

अलीगढ़ में भाजयुमों गैंगवार के फायरिंग कांड का सनसनीखेज वीडियो आया सामने, देखिए

19 Mar 2026

लखनऊ: चारबाग रेलवे स्टेशन के रेल कोच रेस्टोरेंट में नहीं बन रहा खाना, वजह सिलिंडर नहीं मिला

19 Mar 2026

लखनऊ: प्राधिकरण दिवस पर जनता अदालत, अपर सचिव ने सुनी समस्याएं

19 Mar 2026

लखनऊ: जूनियर एडिट शिक्षक भर्ती पूरी न होने पर जमकर किया गया प्रदर्शन

19 Mar 2026

कर्णप्रयाग में आरएसएस ने निकाला पथ संचलन

19 Mar 2026

लखनऊ: सनातन नव वर्ष पर मानस मंदिर से बधाई यात्रा निकाली

19 Mar 2026

मौसम का मिजाज बदला, केदारनाथ में बर्फबारी का अद्भुत नजारा

19 Mar 2026

Mandi: भूपेंद्र सिंह बोले- मनरेगा बचाने और स्मार्ट मीटरों के खिलाफ दिल्ली रैली में धर्मपुर भी होगा शामिल

19 Mar 2026

Video: धर्मशाला में टैक्सी ऑपरेटरों का प्रदर्शन, की ये मांग

19 Mar 2026

Dharamshala: माता कुनाल पत्थरी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

19 Mar 2026

Faridabad Rain: फरीदाबाद के कई इलाकों में बारिश, मौसम हुआ सुहाना

19 Mar 2026

फरीदाबाद में शराब ठेके और ऑफिस पर फायरिंग के दो बदमाश मुठभेड़ में काबू, जानें क्या बोले एसीपी क्राइम वरुण दहिया

19 Mar 2026

चैत्र नवरात्र का पहला दिन, प्राचीन शिव मंदिर में घटस्थापना

19 Mar 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed