{"_id":"69c051a88ecdc049e100b7c3","slug":"samya-shingari-triumphs-in-the-freestyle-event-of-the-asmita-womens-swimming-league-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1005-122098-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: अस्मिता वूमेंस स्वीमिंग लीग की फ्री स्टाइल स्पर्धा में साम्या शिंगारी ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: अस्मिता वूमेंस स्वीमिंग लीग की फ्री स्टाइल स्पर्धा में साम्या शिंगारी ने मारी बाजी
विज्ञापन
-फोटो 54 : अस्मिता वूमेंस स्वीमिंग प्रतियोगिता के विजेता तैराकों को पुरुस्कृत करते मुख्यातिथि।
- फोटो : गिरफ्तार की गई टप्पेबाजी की आरोपी महिलाएं।
विज्ञापन
बहादुरगढ। अस्मिता वूमेंस स्वीमिंग लीग के दूसरे दिन अंडर-18 आयु वर्ग की 400 मीटर फ्री स्टाइल स्पर्धा में हरियाणा की साम्या शिंगारी ने पहला, दिल्ली की याजुशा दहिया ने दूसरा और हरियाणा की हर्षिता ने तीसरा स्थान हासिल किया। एचएल सिटी स्थित चैंपियंस एक्वेटिक अकादमी पर स्वीमिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ।
प्रतियोगिता में 18 साल से अधिक आयु वर्ग की 400 मीटर फ्री स्टाइल स्पर्धा में हरियाणा की समृद्धि विजयरन ने पहला, दिल्ली की हर्षिता लखीना ने दूसरा और उत्तर प्रदेश की दीपा यादव ने तीसरा स्थान पाया। अंडर-18 आयु वर्ग की 200 मीटर ब्रैस्टस्ट्रॉक स्पर्धा में हरियाणा की जोया अग्रवाल प्रथम रही।
दिल्ली की निशता पटेल ने दूसरे और पंजाब की वतनदीप कौर तीसरे स्थान पर रही। 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की 200 मीटर ब्रैस्टस्ट्रॉक स्पर्धा में हरियाणा की प्रियांशी दलाल ने पहला, पंजाब की इमामबीर कौर संधु ने दूसरा और उत्तरप्रदेश की रिद्धी पांचाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
अंडर-15 आयु वर्ग की 50 मीटर बैकस्ट्रॉक स्पर्धा में हरियाणा की सेरेना सरोहा ने पहला, उत्तराखंड की ईरा रावत ने दूसरा और उत्तरप्रदेश की सीदक कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया है। वहीं अंडर-18 आयु वर्ग की 50 मीटर बैकस्ट्रॉक में उत्तराखंड की मनस्वी पंवार ने पहला स्थान हासिल किया।
18 साल से अधिक आयु वर्ग की 50 मीटर बैकस्ट्रॉक स्पर्धा में हरियाणा की भारती पहले, पंजाब की वंशिका दूसरे और दिल्ली की नंदिनी राजौरा तीसरे स्थान पर रही। अंडर-18 आयु वर्ग की 200 मीटर बटरफ्लाई में दिल्ली की की खुशी भट ने पहला, दिल्ली की जानवी ने दूसरा और हरियाणा की ईनायत मोर ने तीसरा स्थान पाया।
18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में दिल्ली की हेमा पहले और हरियाणा की पूर्णिमा कौशिक दूसरे स्थान पर रही। एसीपी प्रदीप खत्री और नायब तहसीलदार प्रवीन कुमार ने विजेता तैराकों का प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया। हरियाणा तैराकी संघ की तरफ से अतिथियों को स्मृति चिह्न भी भेंट किया गया।
भारतीय तैराकी संघ और हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अनिल खत्री ने बताया कि प्रतियोगिता की विजेता तैराक अब अप्रैल माह में होने वाली अस्मिता वूमेंस नेशनल स्वीमिंग प्रतियोगिता में भाग लेंगी। नेशनल प्रतियोगिता गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित की जाएगी।
मौके पर भाजपा नेता नवीन बंटी, हरियाणा तैराकी संघ के उपाध्यक्ष रवि सिंगारी, सह सचिव सुरेश जून, देशी ढाणी के निदेशक सुनील खत्री, बलवान कादियान, हनुमान खत्री, एनआरआई अनिल शर्मा, सत्यनारायण शर्मा, तैैराकी कोच साई जाधव और पदमपाल समेत अन्य मौजूद रहे।
Trending Videos

-फोटो 54 : अस्मिता वूमेंस स्वीमिंग प्रतियोगिता के विजेता तैराकों को पुरुस्कृत करते मुख्यातिथि। - फोटो : गिरफ्तार की गई टप्पेबाजी की आरोपी महिलाएं।