सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Balvatika-3 to Class 5 results will be released on April 1.

Jhajjar-Bahadurgarh News: एक अप्रैल को जारी होगा बालवाटिका-3 से कक्षा 5वीं तक परिणाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 03:10 AM IST
विज्ञापन
Balvatika-3 to Class 5 results will be released on April 1.
विज्ञापन

Trending Videos
झज्जर। राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में बालवाटिका-3 से कक्षा 5वीं तक के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम एक अप्रैल को जारी किया जाएगा। इस दिन मेगा अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन सभी प्राइमरी स्कूलों में किया जाएगा। निदेशालय की तरफ से जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर दिया है।
राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में 16 से 25 मार्च तक बालवाटिका-3 से कक्षा 5वीं तक वार्षिक परीक्षा आयोजित की जा रही है। वार्षिक मूल्यांकन परिणाम अभिभावकों को कक्षा 1-5 के विद्यार्थियों के लिए होलीस्टिक प्रोग्रेस कार्ड के माध्यम से साझा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षक बालवाटिका-3 का परिणाम निपुण एप पर दी गई रिपोर्ट के अनुसार अभिभावकों के साथ साझा करेंगे। अभिभावकों को अगली कक्षाओं के निपुण लक्ष्यों लिए जागरूक किया जाएगा। एचपीसी में कक्षा 1-5 के विद्यार्थियों के लिए अभिभावक निरीक्षण को भरवाना होगा।
इसके अलावा मैं भी निपुण अभियान में अभिभावकों को संलग्न करना, उनके कर्तव्यों और जिम्मेदारियों पर चर्चा करना और आधिकारिक निपुण सोशल मीडिया चैनलों पर साझा करने के लिए वीडियो बाइट्स भी शिक्षक लेंगे।

शिक्षकों की जिम्मेदारी...
वार्षिक मूल्यांकन परिणामों के आधार पर कक्षा 1 से 3 के लिए एचपीसी का पृष्ठ 5 से 8 और कक्षा 4 से 5 के लिए पृष्ठ 5 से 11 भरें। वार्षिक मूल्यांकन के लिए विद्यार्थी का प्रदर्शन विषयवार अंकित करें।

अभिभावकों की जिम्मेदारी...
मेगा पीटीएम सत्र के दौरान सभी अभिभावकों को एक साथ बैठाया जाए और अभिभावकों की टिप्पणियां अनुभाग भरने में शिक्षक उनका मार्गदर्शन करेंगे। इस सामूहिक सत्र के लिए कम से कम 30 मिनट का समय निर्धारित करें।
मॉनिटरिंग के लिए अधिकारी करेंगे दौरा
पीटीएम की प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के लिए जिला व खंड स्तर के अधिकारी, संकुल (कलस्टर) मुखिया, बीआरपी और एबीआरसी एक-एक विद्यालय का दौरा करेंगे। पीटीएम के दौरान अभिभावकों से बातचीत करेंगे और मॉनिटरिंग के बाद दिए गए गूगल फॉर्म को भरेंगे जो 30 मार्च को निपुण हरियाणा व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed