{"_id":"69c3e74c77b989b6d0009d29","slug":"video-mahayagna-begins-at-mata-bhimeshwari-devi-temple-2026-03-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर: माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में महायज्ञ की शुरुआत, कृषि मंत्री ने की शिरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर: माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में महायज्ञ की शुरुआत, कृषि मंत्री ने की शिरकत
धर्मनगरी बेरी में माता भीमेश्वरी देवी मंदिर के साथ लगते बाबा बुद्ध पुरी पार्क में बुधवार से तीन दिवसीय विश्व शांति महायज्ञ की शुरुआत हो गई। वैश्विक शांति, आपसी सद्भाव और आध्यात्मिक एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से माता भीमेश्वरी देवी मंदिर परिसर में तीन दिवसीय ‘विश्व शांति महायज्ञ’ में बाद दोपहर हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने भाग लिया। बुधवार की सुबह पुलिस आयुक्त डॉ राजश्री सिंह ने मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ में आहुति डाली। आचार्य योगेश शास्त्री ने हवन में मंत्रोच्चारण कर प्रथम दिन का हवन पूर्ण करवाया। महायज्ञ के प्रथम दिन पहुंचे हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने इस विशेष पहल का नेतृत्व कर रही पुलिस आयुक्त डॉ राजश्री सिंह तथा कार्यक्रम का आयोजन कर रही डॉ. जैकलीन जिंदल को बधाई भी दी।
इस अवसर पर कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार देश प्रदेश में शांति कायम रखने के लिए सजगता से कार्य कर रही है और इस प्रकार के महायज्ञ विश्व में शांति स्थापित करने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि विश्व के अन्य देशों में भी शांति, समृद्धि व विकास के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी विश्व पटल पर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की भावना को साकार करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण प्रयास है। महायज्ञ के माध्यम से समाज में भाईचारे, प्रेम और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश जाएगा।
उन्होंने विश्व शांति महायज्ञ 2026 के माध्यम से आध्यात्मिक मूल्यों को लोक सेवा के साथ एकीकृत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए कहा कि समाज में सच्ची शांति केवल सुरक्षा से ही नहीं बल्कि आंतरिक सद्भाव से भी उत्पन्न होती है। उनके प्रयास सांस्कृतिक लोकाचार और सामाजिक जिम्मेदारी की गहरी समझ को दर्शाते हैं, जो नागरिकों को एक उच्च उद्देश्य के लिए एकजुट होने के लिए प्रेरित करते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।