{"_id":"69c40c45ba2fcb8ab60a2f9c","slug":"video-police-arrested-the-accused-in-the-murder-case-of-a-woman-2026-03-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़: महिला की हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़: महिला की हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
मातन गांव में मिले महिला के शव के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। मृतका ममता आरोपी रिंकू के साथ लिव इन में नहीं बल्कि पत्नी के रूप में रहती थी। दोनों ने परिजनों को बताए बिना शादी कर रखी थी। जांच में सामने आया है कि महिला आरोपी के साथ ट्रक में ही चलती थी और नशे की आदी थी। उसी दौरान महिला किसी अन्य व्यक्ति के साथ रहने की बात कह रही थी। इससे परेशान होकर आरोपी ने उसकी हत्या कर दी। खास बात यह है कि आरोपी ने महिला के फोन से ही उसका शव मातन में पड़ा होने की सूचना कंट्रोल रूम को दी। इस पर पुलिस ने जांच शुरू की तो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को पुलिस ने बुधवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे दो दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंपा गया है।
एसीपी प्रदीप नैन ने आसौदा थाना में पत्रकारवार्ता में मामले का खुलासा किया। मृतका की पहचान बहादुरगढ़ निवासी ममता (32) के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपी रिंकू मांडोठी गांव का रहने वाला है। दोनों ट्रक चलाने का काम करते थे और साथ ही सफर करते थे। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों ने आपस में शादी कर रखी थी, लेकिन इसकी जानकारी उनके परिजनों को नहीं थी। घटना के दिन दोनों भिवाड़ी से बहादुरगढ़ लौट रहे थे। इसी दौरान ट्रक में ही किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने शराब के नशे में लोहे की रॉड से ममता के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी ने शव को मातन गांव के खेतों में फेंक दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।