{"_id":"69c42da80a040a495806b687","slug":"admission-process-begins-in-kendriya-vidyalaya-list-to-be-released-on-april-8-bahadurgarh-news-c-17-roh1020-829237-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 8 अप्रैल को जारी होगी सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 8 अप्रैल को जारी होगी सूची
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रथम कक्षा व बालवाटिका तीन में दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभिभावक दो अप्रैल तक केवीएस के आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित छात्रों की सूची आठ अप्रैल को जारी होगी।
प्रथम कक्षा और बालवाटिका में 40-40 सीटों पर विद्यार्थियों के प्रवेश होगा। इसमें अभी तक करीब तीन हजार आवेदन आ चुके हैं। विद्यार्थियों का चयन लॉटरी सिस्टम के जरिए होगा। कक्षा दो से 11वीं तक के विद्यार्थियों का प्रवेश दो अप्रैल से आठ अप्रैल तक ऑफलाइन माध्यम से होंगे। इन कक्षाओं के प्रवेश केवल रिक्त सीट के आधार पर किए जाएंगे।
-- -- -- -
ये दस्तावेज अनिवार्य
प्राचार्य परमजीत कौर ने बताया कि प्रथम कक्षा के लिए बच्चे की आयु 31 मार्च 2026 तक 6-8 वर्ष के बीच होनी चाहिए। दाखिले के लिए जन्म प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, सेवा प्रमाण पत्र (सरकारी कर्मचारियों के लिए) आदि आवश्यक दस्तावेज अनिवार्य किए हैं।
-- -- -- -
वर्जन
विद्यालय में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रवेश प्रक्रिया में शिक्षा का अधिकार, अनुसूचित जाति-जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग व सेवा श्रेणी के आवेदकों को नियमानुसार प्राथमिकता दी जाएगी।
- परमजीत कौर, प्राचार्य, केंद्रीय विद्यालय रोहतक।
Trending Videos