{"_id":"69c43cc9469edce51f0bce54","slug":"on-the-eve-of-ram-navami-rams-message-reaches-every-home-bahadurgarh-news-c-17-roh1020-829569-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: रामनवमी पूर्व संध्या पर घर-घर में राम का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: रामनवमी पूर्व संध्या पर घर-घर में राम का संदेश
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
रोहतक। विश्व हिंदू परिषद ग्रामीण समिति बोहर की ओर से रामनवमी की पूर्व संध्या पर नांदल भवन में बुधवार को राम जन्म उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में जिला अध्यक्ष राजीव मलिक ने कहा कि देश में रामराज स्थापित करने के लिए जरूरी है कि घर-घर में राम के आदर्श स्थापित हों।
उन्होंने कहा कि केवल भगवान श्रीराम का स्मरण करने के बजाय उनके गुणों को अपने जीवन में अपनाना और आने वाली पीढ़ियों में संस्कार रूप में स्थापित करना आवश्यक है। प्रखंड अध्यक्ष रुपेश कुमार श्यौराण और ग्रामीण समिति अध्यक्ष मास्टर अमरजीत नांदल ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए समाज में राम के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में महिलाओं की बड़ी भागीदारी रही और भजन-कीर्तन के माध्यम से वातावरण भक्तिमय बना। इस अवसर पर आशा नांदल और सावित्री देवी को मातृशक्ति की जिम्मेदारी भी सौंपी गई।