सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Shopping for gifts for Kanjaks begins during Navratri, markets become lively

Jhajjar-Bahadurgarh News: नवरात्र में कंजकों के लिए गिफ्ट खरीदारी शुरू, बाजारों में बढ़ी रौनक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Shopping for gifts for Kanjaks begins during Navratri, markets become lively
-फोटो 95 : शहर के मेन बाजार में अष्टमी पर्व कंजकों को गिफ्ट देने के लिए खरीदारी करती महिला। संव
विज्ञापन

Trending Videos
बहादुरगढ़। नवरात्र के अवसर पर कंजक पूजन की तैयारियां जोरों पर हैं। अष्टमी से एक दिन पहले बुधवार को बाजारों में महिलाओं की भीड़ देखने को मिली। महिलाएं कंजकों को देने के लिए गिफ्ट खरीदने में जुटी नजर आईं। मेन बाजार में प्लास्टिक सामान के विक्रेता संदीप कुमार ने बताया कि इस बार छोटे गिफ्ट की मांग ज्यादा बढ़ी है।
उन्होंने कहा कि रंग-बिरंगे पेंसिल बॉक्स, ड्राइंग किट और बच्चों के खिलौनों की बिक्री में उछाल आया है। बाजारों में सुबह से ही चहल-पहल बनी रही जिससे व्यापारियों के चेहरे खिले नजर आए। महिलाओं ने बताया कि कंजक पूजन में बच्चों को उपयोगी वस्तुएं देने का चलन बढ़ रहा है ताकि उपहार उनके काम भी आ सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मिठाई और पूजन सामग्री की दुकानों पर भी अच्छी खासी भीड़ रही। वीरवार को अष्टमी पर कंजक पूजन किया जाएगा जबकि 27 मार्च को श्रीराम नवमी का पर्व मनाया जाएगा। इसके चलते धार्मिक माहौल के बीच बाजारों में रौनक बनी हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article