{"_id":"69c452d135ab521dce046462","slug":"vansh-wins-navodaya-entrance-exam-secures-first-position-in-the-district-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1003-122210-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: नवोदय प्रवेश परीक्षा में वंश ने मारी बाजी, जिले में पाया प्रथम स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: नवोदय प्रवेश परीक्षा में वंश ने मारी बाजी, जिले में पाया प्रथम स्थान
विज्ञापन
फोटो नंबर 72: छात्र वंश।
- फोटो : Samvad
विज्ञापन
Trending Videos
बादली। बादली गांव के मेधावी छात्र वंश ने जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2026 में 97.5 अंक हासिल कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। छात्र वंश की इस उपलब्धि से परिवार में खुशी की लहर है। बुधवार को एसडीएम डॉक्टर रमन गुप्ता ने वंश का सम्मान किया।
वंश के पिता अमित कुमार एक गरीब परिवार से संबंध रखते हैं जबकि मां का निधन हो चुका है। पिता ने बताया कि बेटे की सफलता पर परिवार को गर्व है। वंश ने गांव में ही शिक्षा रथ फाउंडेशन की तरफ से चलाई जा रही मुफ्त कोचिंग सेंटर में पढ़ाई की थी।
एसडीएम ने कहा कि सच्ची मेहनत और लगन हर मुकाम को हासिल किया जा सकता है। गरीबी कभी भी शिक्षा में बाधा नहीं बन सकती। ऐसा ही वंश ने साबित कर दिखाया है।