{"_id":"69c3bbe14ce654be8f099be2","slug":"video-grand-procession-on-shri-ram-navami-in-jalandhar-2026-03-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"श्रीराम नवमी पर भव्य शोभायात्रा: देवी तालाब मंदिर से निकली आस्था की विशाल धारा, हिमाचल के राज्यपाल पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीराम नवमी पर भव्य शोभायात्रा: देवी तालाब मंदिर से निकली आस्था की विशाल धारा, हिमाचल के राज्यपाल पहुंचे
Ankesh Kumar
Updated Wed, 25 Mar 2026 04:11 PM IST
महानगर जालंधर में बुधवार को प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर से श्रीराम नवमी के पावन अवसर पर भव्य शोभायात्रा श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली गई। यह शोभायात्रा शहर के 11 प्रमुख मार्गों से होते हुए देर शाम पुनः मंदिर में ही विश्राम लेगी। यात्रा को लेकर भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिला।
शोभायात्रा में शामिल होने के लिए हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता और दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया श्री देवी तालाब मंदिर पहुंचे। उनके साथ पंजाब भाजपा के कार्यकारी प्रधान अश्विनी शर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला, पंजाब पर्यटन एवं सांस्कृतिक विभाग के सलाहकार दीपक वाली सहित कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं। मंदिर पहुंचने पर सभी अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया।
नवरात्र के अवसर पर 24 मार्च से मंदिर में श्री रामचरितमानस पाठ का आयोजन किया गया था, जिसका आज विधिवत भोग डाला गया। आयोजकों के अनुसार, शोभायात्रा में पंजाब के अलावा राजस्थान से आई बैंड पार्टियां और आकर्षक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।