{"_id":"69c3bbe4db0163b01f07ac19","slug":"video-farajapara-madal-ka-naramahal-ralva-satashana-para-naya-gadasa-shada-tayara-2026-03-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर मंडल के नूरमहल रेलवे स्टेशन पर नया गुड्स शेड तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर मंडल के नूरमहल रेलवे स्टेशन पर नया गुड्स शेड तैयार
फिरोजपुर डिवीजन के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक व फ्रेट मनु गर्ग ने बताया कि नूरमहल रेलवे स्टेशन के गुड्स शेड में लेबर शेड, व्हार्फ एरिया, मर्चेंट रूम, पानी की सुविधा और महिलाओं व पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालय की व्यवस्था की गई है, जिससे काम करने वाले लोगों और व्यापारियों को काफी सुविधा मिलेगी। अब, यहां मालगाड़ियों का स्टॉपेज भी होगा, जिससे व्यापारियों को अपने माल की लोडिंग और अनलोडिंग आसानी से करने में मदद मिलेगी। इससे मालगाड़ियों की कनेक्टिविटी बढ़ेगी और इलाके में व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। अब कारोबारियों का सामान समय पर और सुरक्षित तरीके से पहुंचेगा। साथ ही, सड़क के मुकाबले रेलवे एक सस्ता विकल्प होने से उनकी लागत कम होगी और मुनाफा बढ़ेगा।
गर्ग ने बताया कि नूरमहल रेलवे स्टेशन पर बना यह नया गुड्स शेड न केवल एक इंफ्रास्ट्रक्चर विकास है, बल्कि यह स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।