{"_id":"69c3bbeb0ec2fd142f01d3f1","slug":"video-meeting-of-the-punjab-state-safai-karamchari-commission-at-moga-municipal-corporation-2026-03-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"पंजाब राज्य सफाई कर्मचारी आयोग की मोगा नगर निगम में बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब राज्य सफाई कर्मचारी आयोग की मोगा नगर निगम में बैठक
पंजाब राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के वाइस चेयरमैन सुरिंदर कल्याण ने स्थानीय नगर निगम मोगा के सफाई कर्मचारियों और सीवरमैनों से संबंधित संगठनों के साथ बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान मेयर नगर निगम मोगा प्रवीण शर्मा सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। वाइस चेयरमैन सुरिंदर कल्याण ने कहा कि सफाई आयोग सफाई सेवकों और सीवरमैनों की भलाई के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि आयोग उनके अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा मजबूती से उनके साथ खड़ा है और आगे भी खड़ा रहेगा। सफाई कर्मचारियों को वर्दी, समय पर वेतन, स्वास्थ्य सुविधाएं और काम के लिए आवश्यक उपकरण उपलब्ध करवाने के साथ-साथ जिन कर्मचारियों को बैंक खाते से संबंधित केवाईसी जैसी समस्याएं हैं, उनका भी समाधान किया जाएगा।
नगर निगम स्तर पर हल होने वाली समस्याओं के लिए अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं, जबकि जो मुद्दे मुख्य कार्यालयों से संबंधित हैं, उन्हें पंजाब सरकार के समक्ष उठाया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सफाई सेवकों और सीवरमैनों को सभी जरूरी सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए जाएं, ताकि वे बिना किसी जोखिम के अपना काम कर सकें। सफाई सेवकों और सीवरमैनों की समस्याओं को प्राथमिकता दी जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी सफाई कर्मचारियों के लिए ईएसआई कार्ड बनवाना सुनिश्चित करें, ताकि वे जरूरत पड़ने पर मुफ्त इलाज की सुविधा प्राप्त कर सकें। वाइस चेयरमैन ने यह भी निर्देश दिया कि कर्मचारियों के आईडी कार्ड में ईएसआई और ईपीएफ नंबर अनिवार्य रूप से दर्ज किए जाएं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।