सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Blind murder case solved in Bahadurgarh

बहादुरगढ़ में  ब्लाइंड मर्डर का खुलासा: लिव-इन-पार्टनर ने की महिला की हत्या, लोहे की रॉड से सिर पर किए कई वार

संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 25 Mar 2026 08:29 PM IST
विज्ञापन
सार

पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां न्यायालय ने उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पूछताछ के दौरान पुलिस हत्या में इस्तेमाल हुई लोहे की रॉड बरामद करने की कोशिश कर रही है।

Blind murder case solved in Bahadurgarh
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

बहादुरगढ़ के मातन गांव के खेतों में अज्ञात महिला का शव मिलने के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। हत्या करने वाला आरोपी मृतका का लिव-इन-पार्टनर निकला। शराब के नशे में आरोपी ने लोहे की रॉड से सिर पर वार कर ममता की हत्या कर दी और शव को खेत में फेंक दिया। पुलिस के मुताबिक, मृतका की पहचान बहादुरगढ़ निवासी ममता के रूप में हुई है जबकि आरोपी रिंकू निवासी मांडोठी गांव का है। 
Trending Videos


दोनों पिछले कई वर्षों से साथ रह रहे थे और ट्रक चलाने का काम करते थे। घटना भिवाड़ी से बहादुरगढ़ लौटते समय हुई। पुलिस जांच में सामने आया कि ट्रक में ही शराब पीने के बाद दोनों के बीच झगड़ा हो गया। नशे में चूर रिंकू ने लोहे की रॉड से ममता के सिर पर जोरदार वार किया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी ने शव को मातन गांव के खेतों में फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि हत्या के तुरंत बाद आरोपी रिंकू ने मृतका के मोबाइल फोन से ही पुलिस कंट्रोल रूम को फोन करके शव पड़े होने की सूचना दी। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और सबूतों के जरिए आरोपी तक पहुंच गई। पूछताछ में रिंकू ने अपना जुर्म कबूल लिया। सीआईए-1 बहादुरगढ़ और मांडोठी चौकी की संयुक्त टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां न्यायालय ने उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पूछताछ के दौरान पुलिस हत्या में इस्तेमाल हुई लोहे की रॉड बरामद करने की कोशिश कर रही है। यह मामला शुरू में ब्लाइंड मर्डर के रूप में दर्ज किया गया था, लेकिन पुलिस की जांच में गुत्थी सुलझ गई।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed