{"_id":"69c3d92c4943fdd3f80dd4ca","slug":"electricity-bill-will-not-be-expensive-in-haryana-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में बिजली नहीं होगी महंगी: 83.79 लाख उपभोक्ताओं को राहत, किसानों को भी फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में बिजली नहीं होगी महंगी: 83.79 लाख उपभोक्ताओं को राहत, किसानों को भी फायदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Ankesh Kumar
Updated Wed, 25 Mar 2026 06:16 PM IST
विज्ञापन
सार
हरियाणा के लगभग 83.79 लाख उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। एक अप्रैल से लागू होने वाले नए टैरिफ में बिजली बिल नहीं बढ़ेंगे। बिजली नुकसान कम करने के लिए कंपनियों को खास निर्देश दिए गए हैं। जहां ज्यादा लाइन लॉस है, वहां सुधार करने को कहा गया है।
बिजली बिल
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन
विस्तार
हरियाणा में बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। वित्त वर्ष 2026–27 में बिजली दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इससे करीब 83.79 लाख उपभोक्ताओं को सीधा फायदा मिलेगा। नया टैरिफ एक अप्रैल से लागू होगा।
Trending Videos
बिजली कंपनियों ने हजारों करोड़ रुपये के घाटे की बात कही थी, फिर भी आयोग ने दरें नहीं बढ़ाईं। लोगों ने भी जनसुनवाई में साफ कहा था कि बिल नहीं बढ़ना चाहिए। इसी को ध्यान में रखते हुए फैसला लिया गया। अब कंपनियों को अपने खर्च और वसूली में सुधार करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों और उपभोक्ताओं को अलग-अलग राहत
किसानों के लिए बिजली पर भारी सब्सिडी जारी रहेगी। असली लागत ज्यादा होने के बावजूद किसानों को बहुत कम दर पर बिजली मिलती रहेगी। ट्यूबवेल कनेक्शन वालों को लोड बढ़ाने का एक मौका भी दिया गया है।
कंपनियों को खास निर्देश
बिजली नुकसान कम करने के लिए कंपनियों को खास निर्देश दिए गए हैं। जहां ज्यादा लाइन लॉस है, वहां सुधार करने को कहा गया है। साथ ही, प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाने वालों को बिल में छूट मिलेगी।इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए कुछ शहरों में चार्जिंग स्टेशन लगाने के निर्देश भी दिए गए हैं। कुल मिलाकर यह फैसला उपभोक्ताओं को राहत देने और बिजली व्यवस्था को ठीक करने की दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है।