सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Demand of commission agents...State government should pay Rs 13 more commission than the Centre

Chandigarh-Haryana News: आढ़तियों की मांग...केंद्र से 13 रुपये अधिक कमीशन दे प्रदेश सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। प्रदेश के आढ़तियों ने सरसों व गेहूं की खरीद से पहले राज्य सरकार से मांग की है कि केंद्र सरकार से 13.875 रुपये अधिक कमीशन दिया जाए। हरियाणा राज्य अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के आह्वान पर सभी जिला मुख्यालयों पर आढ़तियों ने प्रशासनिक अधिकारियों को मुख्यमंत्री के नाम 13 सूत्रीय मांग-पत्र साैंपे हैं।
Trending Videos

सीएम नायब सैनी से भी फसल खरीद से पहले मुलाकात का समय भी मांगा है। वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) के पंजीकरण में छूट भी मांगी है। आढ़तियों का कहना है कि पंजाब में बगैर जीएसटी पंजीकरण के कमीशन एजेंट काम कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. रामअवतार तायल ने हांसी जिला उपायुक्त राहुल नरवाल को मांग पत्र साैंपा। रोहतक में प्रदेश संयोजक हर्ष गिरधर ने मांग-पत्र साैंपा। डाॅ. तायल और गिरधर ने बताया कि केंद्र सरकार ने गेहूं की खरीद के लिए 46 रुपये से 50.75 रुपये प्रति क्विंटल कमीशन में बढ़ोतरी कर दी है। राज्य सरकार कमीशन के रूप में केंद्र से 9 रुपये अधिक देती है।
आढ़तियों की मांग है कि राज्य सरकार केंद्र की तरफ से घोषित कमीशन से 13.875 रुपये प्रति क्विंटल अधिक दे। न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीदी जाने वाली फसलों सरसों, कपास, बाजरा, सूरजमुखी आदि के लिए आढ़त ढाई प्रतिशत दी जाए। किसानों के लिए तय गेटपास के नियमों को सरल करने की मांग की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed