सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   MP Deepender raised the issues of inflation, falling currency and discrimination against Haryana.

Chandigarh-Haryana News: सांसद दीपेंद्र ने महंगाई, गिरती करंसी और हरियाणा से भेदभाव के मुद्दे उठाए

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। लोकसभा में वित्त विधेयक पर चर्चा के दौरान सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों पर कहा कि देश को सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बताने का दावा खोखला है। हकीकत में रुपया लगातार कमजोर हो रहा है। महंगाई लगातार बढ़ रही है और आम जनता पर बोझ बढ़ता जा रहा है।
Trending Videos


हुड्डा ने पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कीमतों का जिक्र करते हुए कहा कि बीते वर्षों में इनकी दरों में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। यह टैक्स वृद्धि का प्रमुख कारण है। हरियाणा के साथ वित्तीय भेदभाव हो रहा है। जीएसटी में अहम योगदान के बावजूद प्रदेश को अपेक्षित हिस्सेदारी नहीं मिल रही है। साथ ही, कई स्वीकृत बड़ी परियोजनाओं को अन्य राज्यों में स्थानांतरित कर दिया गया और बजट में उनके लिए प्रावधान भी नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हुड्डा ने कहा कि देश की बड़ी संपत्ति सीमित लोगों के पास सिमटती जा रही है, जबकि गरीब वर्ग की हिस्सेदारी बेहद कम है। कृषि पर कर्ज बढ़ता जा रहा है, जबकि कॉरपोरेट कर्ज माफी को प्राथमिकता दी जा रही है। मांग की कि सरकार महंगाई पर नियंत्रण, निवेश बढ़ाने और राज्यों के साथ निष्पक्ष व्यवहार सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed