{"_id":"69c41ee0d52e0a9bf2088f5c","slug":"prostitution-in-hotel-exposed-in-rewari-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: होटल में देह व्यापार का खुलासा, पुलिस रेड पर मिली एक महिला; मैनेजर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: होटल में देह व्यापार का खुलासा, पुलिस रेड पर मिली एक महिला; मैनेजर गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Wed, 25 Mar 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
सार
पुलिस ने बोगस ग्राहक भेजकर मामले की पुष्टि की और छापा मारकर एक महिला को मौके से बरामद किया। इसके बाद होटल मालिक और मैनेजर के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
होटल में देह व्यापार का खुलासा
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
थाना मॉडल टाउन पुलिस ने शहर के एक होटल में देह व्यापार कराने के मामले का खुलासा करते हुए होटल मैनेजर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान वार्ड 6 मोहल्ला शुक्रपुरा निवासी विक्की के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार बुधवार को सूचना मिली थी कि बाइपास रोड स्थित बालाजी धर्म कांटा के पास उत्तम नगर में एक होटल में देह व्यापार करवाया जा रहा है। सूचना पर डीएसपी हेडक्वार्टर डॉ. रविंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्रवाई की गई।
पुलिस ने बोगस ग्राहक भेजकर मामले की पुष्टि की और छापा मारकर एक महिला को मौके से बरामद किया। इसके बाद होटल मालिक और मैनेजर के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने होटल मैनेजर विक्की को गिरफ्तार कर लिया जबकि होटल मालिक की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
Trending Videos