सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The Echo of Haryanvi Culture Resonates Across the Nation and the World: Laxman Singh Yadav

देश-दुनिया तक पहुंच रही हरियाणवी संस्कृति की गूंज : लक्ष्मण सिंह यादव

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 26 Mar 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
The Echo of Haryanvi Culture Resonates Across the Nation and the World: Laxman Singh Yadav
रेवाड़ी। लोक निर्माण विश्राम गृह में आयोजित कार्यक्रम में उप​स्थित विधायक लक्ष्मण सिंह यादव व अ
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरियाणवी संस्कृति और सभ्यता अब केवल प्रदेश तक सीमित नहीं रही बल्कि देश और दुनिया में अपनी अलग पहचान बना रही है। यह बात रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने लोक निर्माण विश्राम गृह में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही।
Trending Videos

वह जिले के गांव लीलोढ़ निवासी एवं नेवी में सेवारत रहे हैरी डागर के हरियाणवी गीत ‘हरियाणा एंथम’ के लॉन्चिंग समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे। विधायक ने कहा कि हरियाणवी संस्कृति के प्रचार-प्रसार में कलाकारों की अहम भूमिका है और हैरी डागर ने अपने गीत के माध्यम से इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ‘हरियाणा एंथम’ गीत में प्रदेश की एकता, भाईचारे, सैन्य परंपरा और बलिदान को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत किया गया है। साथ ही हरियाणा के कलाकारों को भी सम्मानपूर्वक याद किया गया है।

हैरी डागर ने बताया कि मुंबई में वह नेवी में लंबे समय तक सेवा देने के बावजूद अपनी जड़ों से जुड़े रहे। सेवानिवृत्ति के बाद वह मुंबई में रहकर हरियाणवी कला और संस्कृति को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। इसी उद्देश्य से ‘हरियाणा एंथम’ गीत तैयार किया गया है।

उन्होंने आगे बताया कि जल्द ही रेवाड़ी में बड़े स्तर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिनमें नामी कलाकारों को आमंत्रित किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में विधायक ने हैरी डागर को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष डॉ. कविता गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपक मंगला, दीपा भारद्वाज, बीर सिंह प्रधान, बिजेंद्र यादव, अजय कांटीवाल, चांदनी चांदना, नगर पार्षद कुसुम लता, रिंकू यादव, सोनू कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed