सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Admission Festival and Talent Felicitation Ceremony Organized at Bisoha School

Rewari News: बिसोहा स्कूल में प्रवेश उत्सव व प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 26 Mar 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Admission Festival and Talent Felicitation Ceremony Organized at Bisoha School
बिसोहा स्कूल में प्रवेश उत्सव व प्रतिभा सम्मान समारोह का शुभारंभ करते अधिकारी। स्रोत: स्कूल - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
कोसली। बिसोहा स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला में बुधवार को प्रवेश उत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उप जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. राजेंद्र यादव मुख्य अतिथि रहे जबकि अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार ने की।
Trending Videos

विद्यालय के मुख्य शिक्षक प्रवीण कुमार ने अभिभावकों व ग्रामीणों को कहा कि विद्यालय में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इस वर्ष विद्यालय की तीन छात्राएं तन्नू, कनिका और अंशु का चयन नवोदय विद्यालय में हुआ है जो विद्यालय के लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश ने विद्यालय की सराहना करते हुए कहा कि यह स्कूल नवोदय में चयन की नर्सरी बन चुका है। उन्होंने ग्रामीणों से अपने बच्चों का दाखिला सरकारी स्कूलों में कराने का आह्वान किया। इस अवसर पर सरपंच राधेश्याम, राज्य शिक्षक पुरस्कार विजेता करतार सिंह सहित अन्य लोगों ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed