सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Congratulated the daughter who succeeded in a competitive examination.

Rewari News: प्रतियोगी परीक्षा में सफल हुई बेटी को दी बधाई

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 26 Mar 2026 03:41 AM IST
विज्ञापन
Congratulated the daughter who succeeded in a competitive examination.
रेवाड़ी। लाक्षी शर्मा - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के मेहरवाला मोहल्ला की बेटी लाक्षी शर्मा को आईआईटी गेट परीक्षा में सफलता प्राप्त करने पर लोगों ने बधाई दी। ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग की परीक्षा में लाक्षी शर्मा ने अर्थशास्त्र विषय में अखिल भारत स्तर पर 88वीं रैंक प्राप्त की है।
Trending Videos

छात्रा ने भारतीय अनुसंधान संस्थान के संयुक्त प्रवेश परीक्षा में भी अखिल भारत स्तर पर 177वीं रैंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। लाक्षी शर्मा ने इस उपलब्धि से न केवल उनके परिजन बल्कि पूरे ब्राह्मण समाज का मान बढ़ाया है। लाक्षी ने अपनी सफलता का श्रेय गुरुजनों एवं अपने माता-पिता को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस उपलब्धि पर ब्राह्मण सभा जिला रेवाड़ी के प्रधान चंद्रशेखर गौतम, उपप्रधान दीपक मुदगिल एडवोकेट, कोषाध्यक्ष खुशहाल शर्मा, महासचिव जयकुमार कौशिक, पूर्व प्रधान विष्णुदत्त शर्मा एडवोकेट सहित समाज के पदाधिकारियों और गणमान्य नागरिकों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed