सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Sports Nurseries to Begin Today; Athletes to Receive Training at 20 Centers

Rewari News: आज से शुरू होंगी खेल नर्सरियां, 20 केंद्रों पर खिलाड़ियों को मिलेगा प्रशिक्षण

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 01 Apr 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Sports Nurseries to Begin Today; Athletes to Receive Training at 20 Centers
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में खेल प्रतिभाओं को तराशने और खिलाड़ियों को बेहतर मंच देने के उद्देश्य से खेल विभाग की तरफ से 1 अप्रैल से खेल नर्सरियों की शुरूआत की जाएगी। इस योजना के तहत जिले में करीब 20 खेल नर्सरियां संचालित की जाएंगी जिनमें प्रत्येक नर्सरी में 25-25 खिलाड़ियों का चयन किया गया है।
Trending Videos

इससे लगभग 500 खिलाड़ियों को नियमित प्रशिक्षण का लाभ मिलेगा। खेल विभाग के अधिकारियों के अनुसार नर्सरियों के लिए खिलाड़ियों के चयन के लिए ट्रायल पहले ही आयोजित किए जा चुके हैं। इनमें विभिन्न खेलों के प्रतिभावान खिलाड़ियों ने भाग लिया। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब खिलाड़ियों को विशेषज्ञ कोचों की निगरानी में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इन नर्सरियों में एथलेटिक्स, कबड्डी, कुश्ती, बॉक्सिंग, हॉकी सहित अन्य खेलों को शामिल किया गया है जिससे खिलाड़ियों को अपनी रुचि के अनुसार आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेल नर्सरियों का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को पहचान कर उन्हें सही दिशा देना है। इसके साथ ही खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं नियमित अभ्यास और प्रतियोगिताओं में भाग लेने के अवसर भी प्रदान किए जाएंगे। इस पहल से आने वाले समय में जिले से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी उभरकर सामने आएंगे।
- ममता देवी, कार्यवाहक जिला खेल अधिकारी
पिछले वर्ष का खेल भत्ता भी जारी
खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए विभाग द्वारा पिछले वर्ष का खेल भत्ता भी जारी कर दिया है। करीब 3.80 करोड़ रुपये की राशि खिलाड़ियों को वितरित की गई है जिससे उन्हें अपनी खेल गतिविधियों को जारी रखने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed