सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   101 Programs to be Held in the District on Ram Navami; Blueprint Finalized at VHP Meeting

Rewari News: रामनवमी पर जिले में होंगे 101 कार्यक्रम, विहिप की बैठक में बनी रूपरेखा

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 26 Mar 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
101 Programs to be Held in the District on Ram Navami; Blueprint Finalized at VHP Meeting
रेवाड़ी। नई अनाज मंडी में आयोजित बैठक में उप​स्थित विश्व हिन्दू परिषद के सदस्य। स्रोत: प्रवक्ता - फोटो : बैडमिंटन टूर्नामेंट के समपान पर सम्मानित हुए ​खिलाड़ी।
विज्ञापन
रेवाड़ी। नई अनाज मंडी में विश्व हिन्दू परिषद की बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राधेश्याम मित्तल ने की। इसमें रामनवमी के अवसर पर श्रीराम जन्मोत्सव को लेकर विस्तृत योजना तैयार की गई। जिलाध्यक्ष राधेश्याम मित्तल ने बताया कि इस बार जिले में कुल 101 धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
Trending Videos

बताया कि इनमें रेवाड़ी शहर में करीब 32, धारूहेड़ा में 15 और ग्रामीण क्षेत्रों में 54 स्थानों पर कार्यक्रम होंगे। जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र जोशी ने बताया कि इन आयोजनों का उद्देश्य परिवार प्रबोधन, धार्मिक जागरूकता और सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि स्थानीय समितियां इन कार्यक्रमों की तैयारियों में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रमों के तहत मंदिरों को मुख्य केंद्र बनाया जाएगा जहां दीपोत्सव का आयोजन होगा। राम जन्मोत्सव के अवसर पर श्रद्धालु अपने-अपने क्षेत्रों के मंदिरों में दीप जलाकर उत्सव मनाएंगे। जिला मंत्री परमेश कुमार ने सभी राम भक्तों से अपील की है कि वे अपने घरों से देशी घी का दीपक लेकर नजदीकी मंदिरों में पहुंचे और उसे प्रज्ज्वलित कर आयोजन का हिस्सा बनें।
बैठक में मौजूद पदाधिकारियों ने कहा कि इन आयोजनों से जिले में एकता, संस्कृति और श्रद्धा का संदेश प्रसारित होगा तथा सामाजिक समरसता को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed