सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Ensure Proper Arrangements for Classes and Hostels at AIIMS Before the Academic Session: DC

एम्स में शैक्षणिक सत्र से पहले कक्षाएं और हॉस्टल की हो समुचित व्यवस्था : डीसी

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 26 Mar 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Ensure Proper Arrangements for Classes and Hostels at AIIMS Before the Academic Session: DC
फोटो: 28रेवाड़ी। एम्स के निर्माण कार्य व व्यवस्थाओं को लेकर समीक्षा बैठक करते हुए डीसी अभिषेक - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
रेवाड़ी। डीसी अभिषेक मीणा ने जिले के गांव माजरा भालखी में निर्माणाधीन एम्स के संबंध में अधिकारियों के साथ बुधवार को लघु सचिवालय सभागार में समीक्षा बैठक की। इसमें डीसी ने आगामी शैक्षणिक सत्र में एम्स में एमबीबीएस की कक्षाएं संचालित होने से पहले भवन, क्लासरूम और हॉस्टल समेत जरूरी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Trending Videos


डीसी ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्रालय केंद्र सरकार द्वारा आगामी शैक्षणिक सत्र- 2026-2027 के लिए जिला के गांव माजरा भालखी में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में एमबीबीएस की 50 सीटों को मंजूरी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमबीबीएस विद्यार्थियों के लिए एम्स में सुव्यवस्थित भवन, क्लासरूम, हॉस्टल और फर्नीचर सहित जरूरी व्यवस्थाएं संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा समय रहते पूरी होना सुनिश्चित कर लिया जाए। साथ ही सड़क निर्माण, पानी सप्लाई और बिजली की आपूर्ति आदि का कार्य भी सत्र शुरू होने से पहले पूरा होना सुनिश्चित करें।
डीसी ने बताया कि एम्स निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा करवाना प्रशासन की प्राथमिकता है। नेशनल हाईवे से एम्स की ओर जाने वाले रास्ते तथा ट्रैफिक आवागमन के लिए आरओबी के निर्माण कार्य को लेकर जल्द कार्य शुरू करवाने के निर्देश दिए।
इस मौके पर सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के उपनिदेशक अमित पंवार, जिला राजस्व अधिकारी प्रदीप देशवाल, डीडीपीओ एचपी बंसल सहित अन्य अधिकारीगण, एजेंसी के प्रतिनिधि व कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed