सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Sex Racket Busted at OYO Mahakal Hotel; Manager Arrested

Rewari News: ओयो महाकाल होटल में देह व्यापार का खुलासा, मैनेजर गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 25 Mar 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Sex Racket Busted at OYO Mahakal Hotel; Manager Arrested
रेवाड़ी में हुडा बाइपास के पास बना एक होटल। जिसमें चल रहा था देह व्यापार का धंधा। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। मॉडल टाउन पुलिस ने बुधवार को शहर के महाकाल ओयो होटल में देह व्यापार का खुलासा करते हुए वार्ड-6 के मोहल्ला शुक्रपुरा निवासी मैनेजर विक्की को गिरफ्तार किया है। होटल मालिक के खिलाफ भी एफआईआर लिखी गई है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
Trending Videos

डीएसपी हेडक्वार्टर डॉ. रविंद्र सिंह के मुताबिक, बुधवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि बाईपास रोड स्थित बालाजी धर्म कांटा के पास उत्तम नगर में महाकाल ओयो होटल में देह व्यापार चल रहा है। पुलिस ने इसकी तस्दीक की। डीएसपी डॉ. सिंह के नेतृत्व में टीम ने छापा मारने की तैयारी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले टीम ने एक बोगस ग्राहक भेजकर इसकी पुष्टि भी की। जैसे ही यह स्पष्ट हो गया कि होटल में देह व्यापार होता है, टीम ने छापा मार दिया। पुलिस ने मौके से एक महिला को भी पकड़ लिया। इसके बाद होटल मालिक और मैनेजर के खिलाफ देह व्यापार कराने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली।
पुलिस ने होटल मैनेजर विक्की को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी के मुताबिक, मैनेजर से पूछताछ की जा रही है। पता लगा रहे हैं कि यह खेल कब से चल रहा था। होटल मालिक की भी तलाश की जा रही है। देह व्यापार में जो लोग शामिल मिलेंगे, उन पर कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस का छापा पड़ते ही पड़ोसी होटल भी बंद
दो मंजिला ओयो महाकाल होटल में छापा पड़ते ही खलबली मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पुलिस के पहुंचने के बाद कुछ लोग हड़बड़ी में वहां से निकलते देखे गए। यह होटल खाली भी हो गया। वहां देरशाम ताला बंद मिला। वहीं, पुलिस की इस छापेमारी का असर पड़ोस के होटल पर भी दिखाई दिया। स्थानीय लोगों ने संवाद न्यूज एजेंसी को बताया कि होटल महाकाल के बगल स्थित दूसरा होटल भी इसी मालिक का है। इसी कारण महाकाल में छापा पड़ने के बाद फौरी तौरपर इसे भी बंद कर दिया गया है। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने कोई भी टिप्पणी करने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed