सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Two crore rupees extortion money demanded from kiln operator

Jind: भट्ठा संचालक से मांगी दो करोड़ की रंगदारी, व्हाट्सएप पर आई कॉल; शिकायत दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 25 Mar 2026 07:21 PM IST
विज्ञापन
सार

भट्ठा संचालक अनूप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार को दोपहर बाद करीब 4 बजे उसके मोबाइल फोन पर एक व्हाट्सएप कॉल आई। जब उसने कॉल उठाई तो दूसरी ओर से बोल रहे व्यक्ति ने  उसे दो करोड़ रुपये तैयार रखने की धमकी दी।

Two crore rupees extortion money demanded from kiln operator
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जुलाना कस्बे के जींद-रोहतक मार्ग पर स्थित ओम भट्ठे  के संचालक से दो करोड़ रुपये की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद क्षेत्र में भय का माहौल बन गया है। पीड़ित भट्ठा संचालक ने मामले की शिकायत पुलिस को दे दी है। इसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
Trending Videos


जानकारी के मुताबिक भट्ठा संचालक अनूप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार को दोपहर बाद करीब 4 बजे उसके मोबाइल फोन पर एक व्हाट्सएप कॉल आई। जब उसने कॉल उठाई तो दूसरी ओर से बोल रहे व्यक्ति ने  उसे दो करोड़ रुपये तैयार रखने की धमकी दी। उसी दिन रात करीब 9 बजे दोबारा उसी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। इस बार भी आरोपी ने फिरौती की मांग दोहराई और जल्द से जल्द पैसे की व्यवस्था करने को कहा। लगातार मिल रही धमकियों के कारण भट्ठा संचालक और उसके परिवार में डर का माहौल बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद पीड़ित ने तुरंत पुलिस से संपर्क कर पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही जिस नंबर से कॉल आई है, उसकी जांच शुरू कर दी गई है। 

17 मार्च को किया गया था एक व्यापारी के अपहरण का प्रयास
गत 17 मार्च को जुलाना की पुरानी अनाजमंडी में एक व्यापारी का अपहरण करने का प्रयास किया गया था हालांकि पुलिस ने आरोपियों को काबू कर लिया था। अब फिर से  इस तरह की घटना से क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है।

पुलिस को शिकायत मिली थी कि एक भट्ठा संचालक को धमकी दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। -विक्रम जोशन, थाना प्रभारी जुलाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed