{"_id":"69c2da4dfce1dcbb1f0e1122","slug":"50-year-old-water-tank-demolished-people-blocked-the-road-jind-news-c-199-1-sroh1006-150504-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: 50 साल पुरानी पानी की टंकी तोड़ी, लोगों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: 50 साल पुरानी पानी की टंकी तोड़ी, लोगों ने लगाया जाम
विज्ञापन
24जेएनडी21-टंकी तोड़ने के विरोध में सड़क जाम करते हुए दुकानदार। संवाद
विज्ञापन
आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग, लोगों ने खुद शुरू कराया पुनर्निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी
नरवाना। रेलवे रोड स्थित हुडा ग्राउंड में बनी 50 साल पुरानी पानी की टंकी को सोमवार रात अज्ञात लोगों ने तोड़ दिया। सुबह सूचना मिलते ही इसकी जानकारी फैलते ही दुकानदारों और स्थानीय लोगों में रोष फैल गया। इसके बाद रेलवे रोड पर अवरोधक लगाकर 30 मिनट तक जाम लगा दिया।
सूचना मिलने पर शहर थाना प्रभारी आत्माराम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत करते हुए उनके बयान दर्ज किए। पुलिस के आश्वासन के बाद लोगों ने जाम खोल दिया। इसके तुरंत बाद लोगों ने आपसी सहमति से चंदा इकट्ठा कर टंकी का दोबारा निर्माण कराने का निर्णय लिया।
पूर्व नगर परिषद चेयरमैन कैलाश सिंगला,पार्षद आशुतोष कौशिक, धोला नैन, अनिल शास्त्री बजरंग दल, कृष्ण गर्ग, सतीश गर्ग, राजेंद्र सिंगला, दीपक रोहिल्ला, गौरव, सौरभ, दक्ष, त्रिलोकी, राजेंद्र शर्मा, सुभाष सिंगला ने आरोप लगाया कि हुडा मार्केट के एक दुकानदार ने अपनी दुकान को प्रमुख बनाने के लिए मंदिर, पीपल के पेड़ और पानी की टंकी को हटाने की योजना बनाई थी।
इसी के तहत पहले चरण में टंकी को तोड़ा गया। आरोप है कि इस काम के लिए करीब एक लाख रुपये का ठेका दिया गया था और इसमें नगर परिषद के कुछ कर्मचारियों की भी मिलीभगत हो सकती है। पूर्व नगर परिषद प्रधान कैलाश सिंगला ने कहा कि पीने के पानी की प्याऊ टंकी को हटाना या तोड़ना जनहित के खिलाफ है।
राहगीरों को पानी पिलाना सामाजिक, नैतिक और धार्मिक कार्य है जिसके लिए सरकारें भी लोगों को प्रेरित करती हैं। यदि इस टंकी को किसी शरारती तत्व ने तोड़ा है या इसमें किसी की मिलीभगत है तो प्रशासन को तुरंत सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
वर्जन
सोमवार रात के समय पानी की टंकी तोड़ने को लेकर दी शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। नगर परिषद से भी जानकारी ली जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
–आत्माराम, प्रभारी, शहर थाना नरवाना।
Trending Videos