सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Crowd gathered at the Civil Hospital which opened after three days

Jind News: तीन दिन बाद खुले नागरिक अस्पताल में उमड़ी भीड़

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Crowd gathered at the Civil Hospital which opened after three days
24जेएनडी31: दवा ​खिड़की पर लगी मरीजों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
जींद। तीन दिन की छुट्टी के बाद खुले नागरिक अस्पताल में मंगलवार को मरीजों की दिनभर भीड़ रही। अस्पताल में 2,350 मरीजों की ओपीडी दर्ज की गई जो पिछले छह माह में सबसे अधिक है। आम दिनों में जहां औसतन 1,800 मरीज ही पहुंचते थे।
Trending Videos

सुबह से ही पर्ची काउंटर, दवा खिड़की और विभिन्न ओपीडी के बाहर लंबी कतारें लग गईं। दोपहर दो बजे तक अस्पताल परिसर में भीड़ का दबाव बना रहा। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा कर्मियों को व्यवस्था संभालनी पड़ी। अस्पताल के लगभग सभी विभागों में भीड़ का असर साफ दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
छुट्टियों के चलते मरीजों का दबाव एक साथ बढ़ गया। जिससे यह स्थिति बनी। अब सामान्य दिनों में मरीजों की संख्या कम होगी। अस्पताल में सभी मरीजों की जांच की गई। किसी भी मरीज को परेशानी नहीं आने दी गई।
डॉ. रघुवीर पूनिया, पीएमओ नागरिक अस्पताल जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed