{"_id":"69c304da97d5730d56002f74","slug":"consumers-started-lining-up-at-the-gas-agency-for-ekyc-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1003-122152-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: गैस एजेंसी पर ईकेवाईसी के लिए उपभोक्ताओं की लगने लगी लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: गैस एजेंसी पर ईकेवाईसी के लिए उपभोक्ताओं की लगने लगी लाइन
विज्ञापन
फोटो नंबर 71: गैस एजेंसी के बाहर केवाईसी के लिए लगी लाइन। संवाद
- फोटो : samvad
विज्ञापन
Trending Videos
बादली। गैस सिलिंडर की कीमत को देखते हुए उपभोक्ताओं ने जरूरी ईकेवाईसी करवानी शुरू कर दी है। इसके लिए उपभोक्ताओं की अलग से एजेंसी पर लाइन लग रही है। एजेंसी संचालक व खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से उपभोक्ताओं को मोबाइल पर ही केवाईसी करने की सलाह दी है।
खाद्य विभाग के इंस्पेक्टर गोरखनाथ ने बताया कि ईकेवाईसी के लिए एजेंसी पर जाकर लाइन में लगने की आवश्यकता नहीं है। मोबाइल पर यह प्रक्रिया पूरी तरह से निशुल्क है। बादली गैस एजेंसी के मैनेजर प्रताप सिंह का कहना है कि अफवाहों के कारण लोग ईकेवाईसी के लिए लाइनों में लगने को मजबूर हो रहे हैं।
बादली गैस एजेंसी पर मंगलवार क 631 घरेलू सिलिंडरों का स्टॉक रहा जबकि 175 सिलिंडर खाली हैं। काॅमर्शियल सिलिंडर उपलब्ध नहीं है जबकि 202 काॅमर्शियल सिलिंडर खाली हैं। बादली की एकमात्र गैस एजेंसी पर करीब 28 हजार 500 कनेक्शन हैं। इसमें काॅमर्शियल 500 कनेक्शन है।
मोबाइल से इस प्रकार कर सकते हैं ईकेवाईसी
सबसे पहले अपने मोबाइल पर संबंधित गैस कंपनी आईओसीएल, एचपीसीएल या बीपीसीएल की एप डाउनलोड करें और साथ ही आधार फेसआरडी एप को भी डाउनलोड करें। कनेक्शन से लिंक मोबाइल नंबर से एप में लॉग इन करें और ईकेवीईसी या आधार ऑथेंटिकेशन अपडेट का विकल्प चुनें। ओटीपी या फेस स्कैन के लिए सहमति दें। इसके बाद मोबाइल कैमरे के सामने अपना चेहरा स्कैन करें। यह प्रक्रिया बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन का काम करती है।
वर्जन
यह प्रक्रिया पूरी तरह से निशुल्क है। ईकेवाईसी के लिए आधार कार्ड और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर का पास होना जरूरी है। आमतौर पर 24 से 48 घंटों के भीतर ईकेवाईसी अपडेट हो जाती है। ऐसे में किसी भी नागरिक को न तो घबराने की जरूरत है और न ही लाइनों में लगकर परेशानी उठाने की जरूरत है।
डॉक्टर रमन गुप्ता, एसडीएम बादली।