{"_id":"69bdbcfcbebe4d9b2309fbef","slug":"attention-rajasthan-and-punjab-two-trolleys-collide-on-delhi-katra-highway-driver-and-cleaner-killed-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-122054-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: राजस्थान और पंजाब के ध्यानार्थ... दिल्ली-कटरा हाईवे पर दो ट्रॉलों की टक्कर, चालक व क्लीनर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: राजस्थान और पंजाब के ध्यानार्थ... दिल्ली-कटरा हाईवे पर दो ट्रॉलों की टक्कर, चालक व क्लीनर की मौत
विज्ञापन
-फोटो 89 : दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस-वे पर टकराया ट्रक पूरी तरह क्षतिग्रस्त। स्रोत पुलिस
- फोटो : rajori news
विज्ञापन
बहादुरगढ़। दिल्ली-जम्मू-कटरा हाईवे पर निलोठी के पास शुक्रवार तड़के दो ट्रॉलों की टक्कर हो गई। इसमें ट्रॉला चालक गुरमीत (26) निवासी मोरजंड सिखान, जिला हनुमानगढ़ (राजस्थान) और क्लीनर लवप्रीत (26) निवासी भटिंडा (पंजाब) की मौत हो गई। आसौदा थाना पुलिस ने केबिन काटकर शवों को बाहर निकाला।
राजस्थान के जिला हनुमानगढ़ निवासी ट्रांसपोर्ट कारोबारी गौरव मित्तल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी फर्म जगशीला लॉजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड की गाड़ी 18 मार्च को बनारस से कोयला भरकर अमृतसर के लिए रवाना हुई थी।
गाड़ी को गुरमीत और लवप्रीत लेकर जा रहे थे। 20 मार्च की सुबह करीब सवा 2 बजे जब ट्रॉला केएमपी हाईवे से जम्मू-कटरा हाईवे पर पहुंचा और करीब ढाई किलोमीटर आगे बढ़ा, तभी सामने दूसरे ट्रॉला से टक्कर हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दोनों वाहन बुरी तरह फंसे हुए थे।
वाहनों को हाइड्रा की मदद से अलग किया गया। ट्रॉला के केबिन में फंसे चालक गुरमीत और क्लीनर लवप्रीत को बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। दोनों शवों को सिविल अस्पताल बहादुरगढ़ भेजा गया।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि आगे चल रहे ट्रॉला चालक ने अचानक ब्रेक लगाए या वाहन बिना रिफ्लेक्टर के खड़ा था जिससे हादसा हुआ है। पुलिस ने आरोपी ट्रॉला चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जांच अधिकारी एएसआई सोमबीर ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।
Trending Videos

-फोटो 89 : दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस-वे पर टकराया ट्रक पूरी तरह क्षतिग्रस्त। स्रोत पुलिस- फोटो : rajori news