सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   BJP Mahila Morcha protested against opposition parties

Jhajjar-Bahadurgarh News: भाजपा महिला मोर्चा ने विपक्षी पार्टियों के खिलाफ किया प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 01 May 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
BJP Mahila Morcha protested against opposition parties
फोटो-55: बहादुरगढ़ में कांग्रेस और विपक्षी दल के नेताओं का पुतला फूंकती भाजपा महिला मोर्चा की पद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। भाजपा महिला मोर्चा ने वीरवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और अन्य विपक्षी पार्टियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सोमवती जाखड़ और नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ताओं ने पुराना कोर्ट के सामने स्थित भाजपा कार्यालय के बाहर राहुल गांधी और विपक्षी पार्टियों के नेताओं का पुतला फूंककर अपना विरोध दर्ज कराया।
Trending Videos

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विपक्षी पार्टियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए नारी शक्ति वंदन बिल को संसद में पारित न होने देने का आरोप लगाया। इससे पहले भाजपा कार्यालय में जन आक्रोश महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण, संगठन की मजबूती और जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। इस मौके पर मनोनीत पार्षद राजबाला, मंडल अध्यक्ष सुदेश रंगा, प्रोमिला, कांता, कामिनी, सीमा पांचाल, मधु मित्तल, रेणु, किरण बंसल, ऋतु, प्रवीण, सोनू सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed