सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   HPBOSE 12th Result Kangra Shines in Class 12 Exam Results Anshit Tops the Entire State

HPBOSE 12th Result: 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में कांगड़ा का डंका, अंशित ने पूरे प्रदेश भर में किया टॉप

ऋषव चौधरी, सुलह (कांगड़ा)। Published by: Ankesh Dogra Updated Mon, 04 May 2026 01:31 PM IST
विज्ञापन
सार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट आज घोषित कर दिया है, जिससे हजारों स्टूडेंट्स का इंतजार अब खत्म हो गया है। इस परीक्षा में सुलह विधानसभा क्षेत्र के गुग्गा सलोह निवासी अंशित कुमार ने पूरे प्रदेश भर में प्रथम स्थान हासिल किया है। पढ़ें पूरी खबर... 
 

HPBOSE 12th Result Kangra Shines in Class 12 Exam Results Anshit Tops the Entire State
अंशित कुमार। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सोमवार को 12वीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। इस परीक्षा में सुलह विधानसभा क्षेत्र के गुग्गा सलोह निवासी अंशित कुमार ने पूरे प्रदेश भर में प्रथम स्थान हासिल किया है। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भवारना के अंशित ने कला संकाय में 500 में से 496 अंक लेकर यह मुकाम हासिल किया है। अंशित कुमार ने 99.2% अंक हासिल किए हैं। 

Trending Videos


विज्ञापन
विज्ञापन


अंशित के पिता लवेश कुमार निजी क्षेत्र में नौकरी करते हैं जबकि माता निशा कुमारी गृहणी हैं। अंशित बचपन से ही होनहार छात्र रहे हैं और दसवीं में इन्होंने 700 में से 674 अंक हासिल किए थे। अंशित ने बताया कि वह बड़े होकर आईएएस अधिकारी बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि वह प्रतिदिन 5 से 6 घंटे की पढ़ाई करते थे और आज इसका परिणाम सबके सामने है। आजकल के दौर में जहां युवा पीढ़ी मोबाइल फोन की ओर आकर्षित होती है तो वहीं अंशित दिन में केवल 1 से डेढ़ घंटा ही फोन चलाते थे।

उन्होंने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने माता पिता और गुरुजनों को दिया है। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भवारना के प्रधानाचार्य अजय भाटिया तथा सभी शिक्षकवर्ग ने अंशित को पूरे राज्य में प्रथम आने पर बधाई दी है।

12वीं कक्षा के नतीजे पर मुख्यमंत्री का बयान 
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि आपके परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का सुखद परिणाम है। इस सफलता के पीछे अभिभावकों और शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं सहयोग का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है, उनके प्रति आभार। जिन विद्यार्थियों को इस बार अपेक्षित सफलता नहीं मिली है, वे निराश न हों- निरंतर प्रयास, आत्मविश्वास और धैर्य के साथ आगे बढ़ें, सफलता अवश्य प्राप्त होगी।

शिक्षा मंत्री ने 12वीं कक्षा के उत्कृष्ट परीक्षा परिणामों पर विद्यार्थियों को दी बधाई
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले राज्य के सभी विद्यार्थियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इस परीक्षा में कुल 81,417 विद्यार्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 74,637 विद्यार्थी सफल रहे हैं, जिससे कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 92.02 प्रतिशत रहा है। उन्होंने कहा कि यह परिणाम पिछले वर्षों की तुलना में बेहतर है। यह राज्य सरकार तथा शिक्षा बोर्ड द्वारा शिक्षा क्षेत्र में किए गए निरंतर सुधारों और प्रयासों के सकारात्मक परिणाम को दर्शाता है।

शिक्षा मंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि मेरिट सूची में सर्वाधिक विद्यार्थी सरकारी विद्यालयों से हैं, जो सरकारी शिक्षण संस्थानों में प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा की गुणवत्ता में किये जा रहे सुधार का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह उल्लेखनीय उपलब्धि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, समर्पण और शिक्षकों के ईमानदार प्रयासों तथा अभिभावकों के बहुमूल्य सहयोग का परिणाम है। उन्होंने विशेष रूप से सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों की प्रतिबद्धता की सराहना की, जिन्होंने विद्यार्थियों का शैक्षणिक सफलता की ओर मार्गदर्शन करने और उनके उज्ज्वल भविष्य को संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

रोहित ठाकुर ने छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन की विशेष रूप से सराहना करते हुए कहा कि इस वर्ष एक बार फिर छात्राओं ने परीक्षा में छात्रों से बेहतर प्रदर्शन किया है। 40,281 छात्राओं में से 37,749 सफल रहीं, जबकि 40,828 छात्रों में से 36,888 छात्र परीक्षा में उत्तीर्ण हुए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की बेटियों का यह शानदार प्रदर्शन पूरे राज्य के लिए गर्व का विषय है और उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति, प्रतिभा तथा शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ती उपलब्धियों को दर्शाता है।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि विशेषकर सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों की सफलता यह संकेत देती है कि राज्य सरकार द्वारा शिक्षा प्रणाली को सुदृढ़ करने के प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल और सफल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर मेहनत करने, उच्च लक्ष्य निर्धारित करने और समाज व राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित किया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed