सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Indecent remarks against the Chief Minister are not the culture of Devbhoomi: Anurag

मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी देवभूमि की संस्कृति नहीं : अनुराग

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 07:09 AM IST
विज्ञापन
Indecent remarks against the Chief Minister are not the culture of Devbhoomi: Anurag
धर्मशाला में पत्रकार वार्ता करते राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा। -अमर उजाला
विज्ञापन
धर्मशाला। राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा ने रविवार को धर्मशाला के विधायक पर बिना नाम लिए निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विधायक की सुबह मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणियों से होती है, जो देवभूमि की संस्कृति के खिलाफ है। मुख्यमंत्री पद की एक गरिमा होती है और उस पर ऐसी टिप्पणी करना पूरी तरह अनुचित है।
Trending Videos

धर्मशाला में प्रेसवार्ता के दौरान एक सवाल के जवाब में सांसद ने कहा कि कांगड़ा जिला में फोरलेन निर्माण पर तो ध्यान है, लेकिन आपदा से क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की हालत सुधारने की ओर पर्याप्त गौर नहीं किया जा रहा। इससे पर्यटन कारोबार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। उन्होंने धर्मशाला-मैक्लोडगंज मार्ग की स्थिति पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि सड़क की हालत का मुद्दा एनएचएआई के समक्ष उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुराग शर्मा ने कहा कि जोगेंद्रनगर-पठानकोट रेलवे लाइन को ब्रॉडगेज में बदलने और गगल एयरपोर्ट विस्तार के मुद्दे को वह प्रमुखता से उठाएंगे। केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के निर्माण को लेकर मुख्यमंत्री से बातचीत हुई है, जल्द कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
उन्होंने दावा किया कि नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस अनुभवी, युवा और महिला उम्मीदवारों के दम पर बड़ी जीत हासिल करेगी। उन्होंने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वहां अब बाहरी नेता फैसले ले रहे हैं और पुराने कार्यकर्ताओं की अनदेखी हो रही है। कांग्रेस ऐसे वरिष्ठ नेताओं का स्वागत करने को तैयार है जो भाजपा की कार्यप्रणाली से आहत हैं।
वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता देवेंद्र जग्गी ने कहा कि पार्टी ने नगर निगम चुनाव में शिक्षित उम्मीदवारों को उतारा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए नेता वहां भी पार्टी तोड़ने का ही काम कर रहे हैं। भाजपा के कई समर्पित कार्यकर्ता खुद चाहते हैं कि धर्मशाला नगर निगम पर कांग्रेस का कब्जा हो। इस मौके पर उनके साथ प्रदेश राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के निदेशक पुनीत मल्ली, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरभजन सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed