सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   BJP worker dies in road accident

Accident: सड़क हादसे में एक भाजपा कार्यकर्ता की मौत और दूसरा घायल, प्रशिक्षण शिविर से लौट रहे थे बहादुरगढ़

संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 17 Mar 2026 07:47 PM IST
विज्ञापन
सार

 भाजपा के प्रशिक्षण शिविर से लौट रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की कार उत्तर प्रदेश के शामली में हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में एक कार्यकर्ता की मौत हो गई। 

BJP worker dies in road accident
मृतक ओमबीर (दाएं )और घायल ऋषि (बाएं) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

हरिद्वार में आयोजित भाजपा के प्रशिक्षण शिविर से लौट रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की कार सोमवार शाम करीब चार बजे शामली के पास हादसे का शिकार हो गई। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क पर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। 
Trending Videos


हादसे में मृतक की पहचान बहादुरगढ़ के सेक्टर 6 निवासी डॉ. ओमवीर राठी के रूप में हुई है, जो नागरिक अस्पताल से सेवानिवृत्त नेत्र रोग विशेषज्ञ थे। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों और परिचितों में गहरा दुख है। वहीं, हादसे में घायल ऋषि भारद्वाज को गंभीर अवस्था में नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वह भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष रह चुके हैं। कार्यकर्ताओं के अनुसार उनके पांव समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं और उनका इलाज शामली के अस्पताल में  जारी है। बताया जा रहा है कार की रफ्तार बहुत ज्यादा थी जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और यह हादसा हो गया। कार भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed