सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   BLO's unique demands in SIR: Some are asking for tablets, while others have requested tetanus injections.

एसआईआर में बीएलओ की अनोखी डिमांड: कोई मांग रहा टैबलेट, तो किसी ने मांगा टेटनस का इंजेक्शन

संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 18 Jun 2026 04:20 AM IST
विज्ञापन
BLO's unique demands in SIR: Some are asking for tablets, while others have requested tetanus injections.
फोटो-57: बहादुरगढ़ में एक मतदाता को गणना प्रपत्र देता बीएलओ। स्रोत सोशल मीडिया
विज्ञापन
बहादुरगढ़। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत मतदाता सूची पुनरीक्षण में बीएलओ की कुछ ऐसी मांगें हैं जो चुनाव कार्यालय के अधिकारियों के बीच चर्चा का विषय बनी हैं। कोई मोबाइल और टैबलेट मांग कर रहा है तो एक बीएलओ ने कुत्ते के काटने का हवाला देते हुए स्टेशनरी किट के साथ टेटनस का इंजेक्शन उपलब्ध कराने को कहा है।

अभियान के तीसरे दिन बुधवार को बीएलओ घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित करने में जुटे हैं। बीएलओ का कहना है कि उन्हें उपलब्ध कराई गई किट में कई जरूरी सामग्री नहीं हैं। कुछ ने शिकायत की है कि उनके पास फोटो चिपकाने के लिए पर्याप्त गोंद नहीं है जबकि कई लोगों से अंगूठा लगवाने के लिए स्टैंप पैड की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक बीएलओ ने अधिकारियों को बताया कि उसे कुत्ते ने काट लिया है जिसके कारण एक-दो दिन उसका कार्य प्रभावित रहेगा। मजाकिया अंदाज में उसने यह भी कह दिया कि जब स्टेशनरी किट दी जा रही है तो उसमें टेटनस का इंजेक्शन भी शामिल कर देना चाहिए था। यह टिप्पणी सुनकर कई कर्मचारी भी मुस्कुरा उठे।
विज्ञापन

कुछ बीएलओ का कहना है कि घर-घर जाकर डॉटा एकत्र करने और दस्तावेजों की जांच करने के लिए उन्हें टैबलेट या स्मार्ट मोबाइल उपलब्ध कराए जाने चाहिए ताकि काम तेजी और सुविधा से हो सके। उनका तर्क है कि डिजिटल संसाधनों से समय की बचत होगी और रिकॉर्ड भी बेहतर तरीके से तैयार हो सकेगा।
हालांकि बहादुरगढ़ के चुनाव कार्यालय का दावा है कि सभी बीएलओ को निर्धारित किट उपलब्ध कराई गई है। अधिकारियों के अनुसार किट में फेवीस्टिक, स्टैंप पैड सहित आवश्यक स्टेशनरी दी गई है और जहां जरूरत होगी वहां अतिरिक्त सामग्री भी उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed