सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Citizens should not be confused about SIR; cooperate by providing accurate information: DC

एसआईआर को लेकर भ्रमित न हों नागरिक, सही जानकारी भरकर करें सहयोग : डीसी

संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 18 Jun 2026 05:38 AM IST
विज्ञापन
Citizens should not be confused about SIR; cooperate by providing accurate information: DC
17jjrp25- एसआईआर कार्यों का निरीक्षण करते हुए डीसी वर्षा खांगवाल। स्रोत : प्रचार विभाग
विज्ञापन
झज्जर। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने बुधवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत गांव सिलानी, सिलाना, गिजाडोद, सौंलधा, रईया गांवों में चल रहे गणना प्रपत्र संबंधी कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बीएलओ से मतदाता फॉर्म वितरण, प्राप्त जानकारी और अपडेट प्रक्रिया से संबंधित बिंदुओं की जानकारी ली।

उन्होंने गांव सिलानी में बीएलओ को प्रोत्साहित भी किया। डीसी ने कहा कि एसआईआर का उद्देश्य मतदाता सूची को और अधिक शुद्ध, पारदर्शी एवं अद्यतन बनाना है। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि नागरिक एसआईआर प्रक्रिया को लेकर किसी भी प्रकार के भ्रम में न आएं और बीएलओ के फॉर्म में अपनी पूरी व सही जानकारी भरकर सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने कहा कि पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करना, दोहरी प्रविष्टियों व त्रुटियों को दूर करना तथा स्थानांतरित मतदाताओं की जानकारी अपडेट करना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है।
विज्ञापन

उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिए कि वे पूरी जिम्मेदारी व गंभीरता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित करें। इस अवसर पर निर्वाचन नायब तहसीलदार कुलदीप सिंह, कानूनगो मनोज कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed