सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Consumers Outraged After Refusal to Issue Slips; Stage Roadblock Using Cylinders Allege Black Marketing

Jhajjar-Bahadurgarh News: पर्ची नहीं कटने पर भड़के उपभोक्ता, सिलिंडर रखकर जाम लगाया...कालाबाजारी का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Consumers Outraged After Refusal to Issue Slips; Stage Roadblock Using Cylinders Allege Black Marketing
14jjrp10- बेरी गेट ​स्थित गैस एजेंसी के बाहर लगी लोगों की लाइन। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। बैंक रोड स्थित तिरुपति गैस एजेंसी पर पर्ची नहीं कटने से गुस्साए उपभोक्ताओं ने पहले मुख्य मार्ग पर सिलिंडर रखकर जाम लगा दिया। पुलिस के आश्वासन पर जाम खोलने पर भी पर्ची नहीं मिलने पर उपभोक्ताओं ने एजेंसी गेट पर हंगामा किया जिसके चलते एजेंसी के गेट का शीशा टूट गया।
Trending Videos

महिलाओं ने एजेंसी की मेज पर पड़े सामान को उठाकर अंदर फेंक दिया और कालाबाजारी करने के आरोप लगाए। सूचना पाकर दोबारा पुलिस मौके पर पहुंची और उपभोक्ताओं से बातचीत कर शांत कराने का प्रयास किया लेकिन लोग अपना गुस्सा बातों के जरिये निकालते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों ने नजदीक खड़े सभी लोगों के गैस कॉपी ले ली और कुछ उपभोक्ताओं की पर्ची कटवाई। जिन लोगों की पर्ची नहीं कटी वह फिर से हंगामा करते दिखे। बाद में सप्लाई नहीं होने की बात कहकर सभी को लौटा दिया गया। इससे उपभोक्ताओं में नाराजगी दिखी।
तिरुपति गैस एजेंसी पर शनिवार को सुबह से लाइन में लगे थे लेकिन पर्ची नहीं काटी जा रही थी। एजेंसी कर्मियों ने गेट बंद कर रखा था। इस कारण लोगों का गुस्सा बढ़ गया और लोग सिलिंडर लेकर सड़क पर आ गए। सड़क के बीच में सिलिंडर रखकर लोगों ने जाम लगा दिया।
इस कारण वाहन चालकों और लोगों के बीच जमकर बहस हुई। सूचना पाकर डायल 112 की गाड़ी मौके पर पहुंची और सप्लाई मिलने का आश्वासन दिया और लगभग 20 मिनट बाद जाम खुलवा दिया। जाम खुलने के बाद भी जब काफी देर तक पर्ची नहीं कटी तो लोगों ने एजेंसी के गेट पर हंगामा किया।
पुलिस ने लिए सभी गैस कार्ड
पुलिस ने एजेंसी कर्मियों से बात की तो उन्हें बताया गया कि केवल 18 सिलिंडर बचे हुए हैं। उपभोक्ता कर्ण सिंह, जयपाल, सुमित, हरीश, बिमला, बीना ने बताया कि वह सुबह 7 बजे से लाइन में लगे हुए हैं लेकिन पर्ची नहीं काटी जा रही। कामकाज छोड़कर आए हैं, कोई सुन नहीं रहा। इसके बाद पुलिस ने सभी लोगों के गैस कार्ड ले लिए और पर्ची काटने को कहा। कुछ चुनिंदा लोगों की ही पर्ची कट सकी। इसके बाद पुलिस ने उनको कल आने को कहा।

कोसली रोड पर लगी लंबी लाइन, बेरी गेट पर 12 बजे शटर हुआ डाउन
कोसली रोड स्थित एचपी की गैस एजेंसी पर तीसरे दिन भी लंबी लाइन सुबह 7 बजे से लगनी शुरू हो गई। लाइन में लगने को लेकर लोगों में कई बार आपस में बहस हुई। शाम 5 बजे तक सभी को पर्ची वितरित की गई। इससे उपभोक्ताओं ने कुछ राहत की सांस ली। वहीं बेरी गेट स्थित इंडेन गैस एजेंसी पर भी सुबह से लोगों की लाइन लगी हुई थी। दोपहर 12 बजे सप्लाई न होने के कारण पर्ची नहीं काटी गई और एजेंसी का शटर बंद कर दिया गया। इससे लोग निराश होकर लौट गए।
बॉक्स

मेरी कल की पर्ची कटी हुई है लेकिन दो दिन बाद भी सिलिंडर नहीं मिला है। आज भी सुबह से खड़ा हूं लेकिन सिलिंडर नहीं मिला।
जयपाल सिंह, गांव दुजाना

सुबह से आया हुआ हूं। दिव्यांग होने के कारण भीड़ में भी नहीं जा सकता। इंतजार कर रहा हूं कि भीड़ हटे तो पर्ची कटवाकर आऊं।
ओमप्रकाश, खेड़ी आसरा

14jjrp10- बेरी गेट स्थित गैस एजेंसी के बाहर लगी लोगों की लाइन। संवाद

14jjrp10- बेरी गेट स्थित गैस एजेंसी के बाहर लगी लोगों की लाइन। संवाद

14jjrp10- बेरी गेट स्थित गैस एजेंसी के बाहर लगी लोगों की लाइन। संवाद

14jjrp10- बेरी गेट स्थित गैस एजेंसी के बाहर लगी लोगों की लाइन। संवाद

14jjrp10- बेरी गेट स्थित गैस एजेंसी के बाहर लगी लोगों की लाइन। संवाद

14jjrp10- बेरी गेट स्थित गैस एजेंसी के बाहर लगी लोगों की लाइन। संवाद

14jjrp10- बेरी गेट स्थित गैस एजेंसी के बाहर लगी लोगों की लाइन। संवाद

14jjrp10- बेरी गेट स्थित गैस एजेंसी के बाहर लगी लोगों की लाइन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article