सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Massive Explosion at Chemical Factory in Bahadurgarh: Entire Building Collapses Amidst Fire

बहादुरगढ़ में केमिकल फैक्टरी में जोरदार धमाका: आग के साथ पूरी इमारत ध्वस्त, कर्मचारियों के दबे होने की आशंका

संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Fri, 22 May 2026 01:13 PM IST
विज्ञापन
सार

प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल उनकी पहली प्राथमिकता आग पर पूरी तरह से काबू पाना है। आग बुझाने के बाद ही मलबे को हटाने का काम शुरू किया जा सकेगा और तभी यह स्पष्ट हो पाएगा कि फैक्ट्री के अंदर कितने कर्मचारी फंसे हुए हैं।

Massive Explosion at Chemical Factory in Bahadurgarh: Entire Building Collapses Amidst Fire
फैक्टरी में लगी आग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

बहादुरगढ़ के एमआईई पार्ट-बी स्थित प्लॉट नंबर 2224 में शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे बड़ा औद्योगिक हादसा हो गया। क्लासिक कोल प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में अचानक बॉयलर फटने से जोरदार धमाका हुआ, जिसके बाद पूरी फैक्ट्री में आग लग गई। धमाके की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी, जिससे आसपास की फैक्ट्रियों में भी हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि उक्त फैक्ट्री में फेविकोल बनाने का काम किया जाता है।



हादसे के दौरान फैक्ट्री का लेंटर भी गिर गया, जिससे अंदर काम कर रहे मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उस समय फैक्ट्री में करीब 10 से 12 मजदूर काम कर रहे थे। वहीं फैक्ट्री के बाहर कार्य कर रहे 7 से 8 लोगों को चोटें आई हैं, जिन्हें उपचार के लिए नागरिक अस्पताल बहादुरगढ़ में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सूत्रों के मुताबिक फैक्ट्री के अंदर अभी भी दो लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही फायर विभाग की छह गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरू किया गया। दमकल कर्मी लगातार आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos


घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और पूरे क्षेत्र को घेर लिया गया। पुलिस व प्रशासन की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed