सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Husband beats wife to death in Saharsa over extra-marital affair dispute accused on the run

Bihar: बिहार में रिश्तों का कत्ल! पत्नी ने अवैध संबंध का किया विरोध, पति ने पीट-पीटकर ले ली जान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: कोसी ब्यूरो Updated Fri, 22 May 2026 12:14 PM IST
विज्ञापन
सार

बिहार के सहरसा जिले के बलवाहाट थाना क्षेत्र स्थित मदनपुर गांव में एक पति ने अपनी पत्नी रौनक खातून की कथित रूप से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतका के परिजनों का आरोप है कि आरोपी पति का राजस्थान में किसी दूसरी महिला से अवैध संबंध था, जिसका विरोध करने पर वह अक्सर पत्नी को प्रताड़ित करता था।

Husband beats wife to death in Saharsa over extra-marital affair dispute accused on the run
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार के सहरसा जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। बलवाहाट थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव में शुक्रवार की अलसुबह एक पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी। मृतका की पहचान मोहम्मद जफर की 27 वर्षीय पत्नी रौनक खातून के रूप में हुई है। घटना के बाद आरोपी पति और ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़कर फरार हो गए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।



राजस्थान में अवैध संबंध को लेकर होता था विवाद
मृतका के पिता, सोनवर्षा कचहरी थाना क्षेत्र के धकजरी वार्ड नंबर 12 निवासी मोहम्मद जाकिर ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी रौनक खातून की शादी वर्ष 2018 में मदनपुर गांव निवासी मोहम्मद जफर के साथ की थी। शादी के बाद दोनों के दो बच्चे भी हुए। उन्होंने आरोप लगाया कि उनका दामाद राजस्थान में मजदूरी करता है और वहां उसका किसी दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध था। इसी बात को लेकर वह अक्सर रौनक के साथ मारपीट और प्रताड़ना करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तड़के 3 बजे हुआ विवाद, पीट-पीटकर ले ली जान
परिजनों के अनुसार, करीब आठ दिन पहले मोहम्मद जफर ने राजस्थान से ही रौनक को ससुराल मदनपुर आने के लिए कहा था। इसके बाद वह खुद भी 20 तारीख को गांव पहुंचा। शुक्रवार तड़के करीब 3 बजे दोनों के बीच फिर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि इस दौरान जफर ने रौनक के साथ बेरहमी से मारपीट की और लात-घूंसों से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
Trending Videos


दो मासूम बच्चियों के सिर से उठा मां का साया
इस दर्दनाक घटना के बाद दो मासूम बच्चियों के सिर से मां का साया उठ गया। मृतका रौनक खातून दो बेटियों की मां थी। एक बच्ची की उम्र चार साल है, जबकि दूसरी की उम्र महज डेढ़ साल बताई जा रही है। मां की मौत के बाद दोनों बच्चियां रो-रोकर बेहाल हैं। परिजनों ने पुलिस से आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

ये भी पढ़ें: मोतिहारी में आग का तांडव; गए थे आग बुझाने, खुद हो गए हादसे का शिकार; वद्ध की मौत, युवक झुलसा

एफएसएल टीम जुटी जांच में
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। सिमरी बख्तियारपुर के एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे महिला की मौत की सूचना मिली थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने कहा कि एफएसएल टीम मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed