सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Dilapidated Toilets at Ambedkar Stadium to be Repaired Lakh to be Spent

Jhajjar-Bahadurgarh News: आंबेडकर स्टेडियम के बदहाल पड़े शौचालयों की होगी मरम्मत, 15 लाख होंगे खर्च

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 03:05 AM IST
विज्ञापन
Dilapidated Toilets at Ambedkar Stadium to be Repaired Lakh to be Spent
फोटो-51: डॉ.भीमराव अंबडेकर स्टेडियम में टूटे पड़े शीशे और जंग खाए दरवाजे। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। बादली रोड स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में लंबे समय से बदहाल शौचालयों की स्थिति सुधरने जा रही है। खिलाड़ियों और स्थानीय लोगों की शिकायतों के बाद लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने शौचालयों की मरम्मत के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस पर करीब 15 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
Trending Videos

इस राशि से सभी शौचालयों की न केवल मरम्मत की जाएगी बल्कि उसे आधुनिक भी बनाया जाएगा। स्टेडियम में शौचालयों के दरवाजे जंग खा चुके हैं। सीटें और शीशे टूटे हुए हैं जबकि सफाई के अभाव में बदबू रहती है। कुछ शौचालय लंबे समय से बंद पड़े हैं। कोच व खिलाड़ियों की ओर से बार-बार इनकी शिकायत की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले दिनों एसडीएम अभिनव सिवाच ने भी जब यहां का दौरा किया था तो खिलाड़ियों ने इसकी शिकायत की थी। एसडीएम ने स्टेडियम के शौचालयों की दुर्दशा ठीक करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए थे।



पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता अनिल रोहिल्ला ने बताया कि स्टेडियम के चारों शौचालयों की मरम्मत कर उन्हें दोबारा उपयोग के योग्य बनाया जाएगा। इसके तहत टूटे दरवाजे व खिड़कियां बदली जाएंगी, नई सीटें लगाई जाएंगी और पानी की व्यवस्था को भी दुरुस्त किया जाएगा। नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए जाएंगे, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बने।

कोच पूनम चौपड़ा, सुमन आदि व खिलाड़ी सुनील, सुमित, दीपक आदि का कहना है कि स्टेडियम में मूलभूत सुविधाओं की कमी लंबे समय से बनी हुई है। ऐसे में शौचालयों की मरम्मत का यह कदम राहत भरा है। उनका मानना है कि यदि प्रशासन अन्य सुविधाओं पर भी ध्यान दे तो स्टेडियम की स्थिति में बड़ा सुधार आ सकता है।

फोटो-51: डॉ.भीमराव अंबडेकर स्टेडियम में टूटे पड़े शीशे और जंग खाए दरवाजे। संवाद

फोटो-51: डॉ.भीमराव अंबडेकर स्टेडियम में टूटे पड़े शीशे और जंग खाए दरवाजे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed