{"_id":"6a34143613f5fbee710837d5","slug":"fire-breaks-out-at-a-papad-factory-in-sauldha-brought-under-control-in-5-hours-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-124704-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: सौलधा में पार्टी पापर फैक्ट्री में लगी आग, 5 घंटे में पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: सौलधा में पार्टी पापर फैक्ट्री में लगी आग, 5 घंटे में पाया काबू
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Fri, 19 Jun 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
फोटो 94: सौलधा गांव में फैक्टरी में आग लगने के दौरान पहुंची फायर को गाड़ी। स्रोत विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहादुरगढ़। क्षेत्र के सोलधा गांव स्थित जन्मदिन समारोह में इस्तेमाल होने वाली पार्टी पापर(रंगीन कागज और चमक बिखेरने वाला आतिशबाजी जैसा उपकरण) बनाने की फैक्ट्री में बुधवार शाम करीब पांच बजे आग लग गई। इससे अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम करीब पांच घंटे में आग पर काबू पाया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगते ही फैक्टरी से धुआं और लपटें उठने लगीं। फैक्टरी में ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैल गई। आसपास के लोगों ने सूचना दमकल विभाग और प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही दमकल की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने पानी की बौछार कर आग को फैलने से रोका। आग बुझाने के दौरान करीब 10 गाड़ियों से ज्यादा पानी का इस्तेमाल किया गया।
टीम ने समय रहते आग को नियंत्रित कर लिया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि आग से फैक्टरी में रखे कच्चे माल और तैयार सामान को नुकसान पहुंचा है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट या किसी तकनीकी खराबी के चलते हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
वर्जन
सौलधा गांव में वीरवार शाम करीब पांच बजे एक फैक्टरी में आग लगने की सूचना मिली थी। करीब पांच में आग पर काबू पाया गया।
रविंद्र कुमार,फायर अधिकारी, बहादुरगढ़।